अब टिकट कन्फर्मेशन का टेंशन खत्म, ट्रेन चलने से 10 घंटे पहले पता चलेगा रिजर्वेशन स्टेटस, रेलवे का बड़ा फैसला
Railway Reservation Chart Rule: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट कन्फर्म होने का इंतजार आखिरी समय तक करना पड़ता है, तो यह खबर आपके लिए काफी राहत लेकर आई है। दरसल भारतीय रेलवे ने यात्रियों की इसी परेशानी को खत्म करने के लिए रिजर्वेशन चार्ट के नियम में बड़ा बदलाव किया है।
अब ट्रेन छूटने से कई घंटे पहले ही टिकट का स्टेटस साफ हो जाएगा, जिससे वेटिंग लिस्ट और RAC वालों का तनाव काफी हद तक कम होने वाला है।
क्या है नया Railway Reservation Chart Rule?
Railway Reservation Chart Rule को लेकर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाला फैसला लिया है। बता दें कि अब ट्रेन चलने से सिर्फ 4 घंटे पहले तक इंतजार करने की मजबूरी खत्म हो गई है। नए नियम के तहत रेलवे अब रिजर्वेशन चार्ट 10 घंटे पहले तैयार करेगा, जिससे यात्रियों को अपने सफर की सही प्लानिंग करने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि पहले चार्ट देर से बनने की वजह से कई यात्री कन्फर्मेशन के भरोसे स्टेशन तक पहुंच जाते थे और टिकट कन्फर्म न होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ता था।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, सफर से पहले जान लें रेलवे के ये नियम
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पुराने सिस्टम में लंबी दूरी और छोटे शहरों से सफर करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी, क्योंकि आखिरी समय में कन्फर्मेशन आने पर न तो होटल बुकिंग संभल पाती थी और न ही कोई दूसरा ट्रैवल प्लान बन पाता था।
गौरतलब है कि इसी तनाव, समय की बर्बादी और अतिरिक्त खर्च को देखते हुए रेलवे ने यह नियम बदला है, ताकि यात्रियों को पहले से स्पष्ट जानकारी मिल सके और सफर आसान हो सके।
नया चार्ट टाइमिंग क्या है?
नये Railway Reservation Chart Rule के तहत अब ट्रेन यात्रियों को टिकट स्टेटस जानने के लिए आखिरी वक्त तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने चार्ट बनाने का समय ट्रेन के प्रस्थान समय से जोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: 2026 में बदल जाएगी आपकी रेल यात्रा, यात्रियों को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा फायदा
खास बात है कि सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब पिछले दिन शाम 8 बजे ही तैयार कर लिया जाएगा, जबकि दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक और आधी रात से सुबह 5 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का चार्ट ट्रेन चलने से पूरे 10 घंटे पहले बना दिया जाएगा।
गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने पहली बार चार्ट तैयारी के समय में यह औपचारिक बदलाव किया है, जिससे WL और RAC टिकट वाले यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की सही प्लानिंग करने में बड़ी राहत मिलेगी।
नए नियम के लागू होने से यात्रियों को क्या फायदे होंगे?
बता दें कि Railway Reservation Chart Rule में हुए इस बदलाव से यात्रियों को अब सफर से पहले ही बड़ी राहत मिलने वाली है। खास बात है कि अब टिकट कन्फर्म हुआ या वेटिंग में है, इसकी जानकारी समय रहते मिल जाएगी, जिससे यात्री बिना तनाव के अपनी यात्रा की बेहतर प्लानिंग कर सकेंगे। होटल बुकिंग करनी हो या आगे का ट्रांसपोर्ट तय करना हो, फैसला पहले से लिया जा सकेगा।
अगर टिकट कन्फर्म न हो तो वैकल्पिक यात्रा विकल्प चुनने का भी पूरा मौका मिलेगा और बेवजह स्टेशन जाकर इंतजार करने की मजबूरी नहीं रहेगी। हालांकि त्योहारों और पीक सीजन में, जब वेटिंग लिस्ट का दबाव सबसे ज्यादा होता है, तब यह नियम यात्रियों के लिए और भी फायदेमंद साबित होगा।
गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने इस नए चार्ट सिस्टम को पूरे देश में तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि करोड़ों यात्रियों का रेलवे पर भरोसा भी मजबूत होगा।
