|

क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG Cylinder और गहनों की खरीद तक… 1 सितंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम। जानिए किन-किन चीजों पर पड़ेगा असर

New Rules September 2025

New Rules September 2025: हर महीने की पहली तारीख को कुछ नए नियम लागू होते हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और जिंदगी पर पड़ता है। सितंबर 2025 की शुरुआत भी कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है। इस बार के बदलाव SBI Card, Silver Jewellery, GST Reforms और LPG Price Change से जुड़े हुए हैं। बता दें कि इन नियमों का असर करोड़ों लोगों पर होने वाला है।

New Rules September 2025: 1 सितंबर से बदलेंगे कई अहम नियम

1 सितंबर 2025 से देशभर में ऐसे कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं जो आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। खास बात है कि कुछ बदलाव आपको राहत देंगे, तो कुछ आपके खर्चे बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बार सितंबर की पहली तारीख कौन-कौन से सरप्राइज लेकर आ रही है।

SBI Card में बड़ा बदलाव

अगर आपके पास SBI Credit Card है, तो 1 सितंबर 2025 से नियम बदल जाएंगे। अब लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI Card और लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI Card Select पर आपको डिजिटल गेमिंग और सरकारी पोर्टल्स के पेमेंट पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। पहले तक इन कार्ड्स से पेमेंट करने पर ग्राहकों को रिवॉर्ड प्वाइंट्स का फायदा मिलता था, लेकिन अब इन्हें रिवॉर्ड कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है।

हालांकि, शॉपिंग और अन्य कैटेगरी पर पहले की तरह पॉइंट्स मिलते रहेंगे। बहरहाल SBI देश के सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क्स में से एक है और इसके लाखों कार्ड होल्डर्स हैं। ऐसे में ये बदलाव सीधे-सीधे आम लोगों की पॉकेट पर असर डालेंगे।

ये भी पढ़ें: 43 करोड़ की लागत से यहाँ बनेगा भव्य स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं; बदल जाएगी जिले की तस्वीर

चांदी पर अनिवार्य होगा Hallmark

1 सितंबर से Silver Jewellery खरीदना और भी पारदर्शी हो जाएगा। सरकार ने तय किया है कि अब चांदी पर भी हॉलमार्क सिस्टम लागू किया जाएगा। हॉलमार्क का मतलब है कि गहनों पर उनकी शुद्धता की आधिकारिक पहचान होगी। इससे ग्राहक आसानी से जांच कर पाएंगे कि खरीदी गई चांदी कितनी शुद्ध है। बता दें कि सोने पर हॉलमार्क पहले से अनिवार्य है और अब सरकार ने चांदी पर भी ये कदम उठाया है। इससे नकली और घटिया क्वालिटी की ज्वेलरी बेचने वालों पर नकेल कसेगी।

टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव

सितंबर में सबसे बड़ी खबर जीएसटी (GST Reform 2025) से जुड़ी हुई है। 22 अगस्त की देर रात सरकार ने ऐलान किया कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर को दिल्ली में होगी। ऐसे में चर्चा है कि इस बार जीएसटी टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव होगा। बता दें की अभी देस में चार टैक्स स्लैब हैं 5%, 12%, 18% और 28%। लेकिन अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब (5% और 12%) रखने की तैयारी है।

बहरहाल इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि कई सामान और सेवाओं पर टैक्स घट सकता है। खास बात है कि अगर यह फैसला पास होता है तो रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजें सस्ती हो सकती हैं। हालांकि, सरकार इस फैसले से अपने टैक्स कलेक्शन पर क्या असर पड़ेगा, इस पर भी विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें: बिकने वाला है एक और सरकारी बैंक, सरकार और LIC बेचेंगे बड़ी हिस्सेदारी; जानें कौन बनेगा नया मालिक और खाताधारकों पर क्या होगा असर

1 तारीख को बदलेंगे LPG के दाम

हर महीने की तरह 1 सितंबर से LPG Cylinder Price में बदलाव होगा। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दाम रिवाइज करती हैं। इसका मतलब है कि 1 सितंबर से LPG की कीमत या तो बढ़ सकती है या घट सकती है। आमतौर पर कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की दर और डॉलर की मजबूती पर निर्भर करती हैं। गौरतलब है कि LPG की कीमतों में बदलाव का सीधा असर हर घर की किचन पर पड़ता है। अगर दाम घटते हैं तो यह राहत की खबर होगी, और अगर बढ़ते हैं तो घर का बजट गड़बड़ा सकता है।

आम आदमी की जेब पर क्या होगा असर?

  • SBI Card यूज़र्स को अब कुछ कैटेगरी पर रिवॉर्ड प्वाइंट का फायदा नहीं मिलेगा।
  • Silver Jewellery पर हॉलमार्क से ग्राहकों को शुद्धता की गारंटी मिलेगी।
  • GST Reforms से कई चीजें सस्ती हो सकती हैं।
  • LPG Cylinder के दाम बढ़े तो किचन बजट बिगड़ेगा, और घटे तो राहत मिलेगी।

हालांकि, इन बदलावों का असर अलग-अलग लोगों पर अलग तरीके से पड़ेगा। लेकिन इतना तय है कि सितंबर का महीना आपके लिए आर्थिक रूप से काफी अहम रहने वाला है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

खबरें और भी