दमदार फीचर और नये डिजाइन में आ रही निसान की धांसू SUV Kait, Creta और Sierra को देगी टक्कर
Nissan Kait SUV First Look: Nissan ने अपनी नई C-सेगमेंट SUV Nissan Kait का फर्स्ट लुक दिखा दिया है और इसे देखकर साफ समझ आता है कि आने वाले समय में Hyundai Creta और Tata Sierra के लिए मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. खास बात है कि इस SUV का डिजाइन पूरी तरह नया है और यह अगले-जेनरेशन Renault Duster प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है.
Nissan Kait का डिजाइन
Nissan Kait का डिजाइन पहली नजर में ही ध्यान खींच लेता है, क्योंकि इसमें ऐसे कई स्टाइल एलिमेंट मिलते हैं जो इसे काफी प्रीमियम अहसास देते हैं. कंपनी के अनुसार यह एसयूवी 4.30 मीटर लंबी, 1.76 मीटर चौड़ी और 2.62 मीटर व्हीलबेस के साथ आती है, जबकि इसमें दिया गया 432 लीटर का बड़ा बूट स्पेस परिवारों की जरूरतों के हिसाब से काफी सुविधाजनक माना जा रहा है.
इसके लुक की खासियतों में एलईडी हेडलैंप, डायनामिक एलईडी डीआरएल, स्लेटेड फ्रंट ग्रिल, बड़ा एयर इनटेक, सर्कुलर व्हील आर्च और स्टाइलिश अलॉय व्हील शामिल हैं. साथ ही, किक्स प्ले स्टाइल के रूफ रेल और ओआरवीएम इसे और भी स्पोर्टी टच देते हैं.
ये भी पढ़ें: इस महीने Hyundai के गाड़ियों पर मिल रहा भारी छूट, IONIQ पर 7 लाख का फायदा
हालांकि इसका प्लेटफॉर्म पुरानी किक्स प्ले पर आधारित है, फिर भी कंपनी ने केट में बिल्कुल नया और ज्यादा मॉडर्न लुक पेश किया है जो इसे एक दमदार और आकर्षक एसयूवी बनाता है.
Nissan Kait का इंजन और पावर
बता दें कि Nissan Kait में वही 1.6-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड फ्लेक्स-फ्यूल इंजन मिलता है जो पहले Kicks Play में दिया गया था. यह इंजन दो तरह के फ्यूल आउटपुट देता है:
- एथनॉल पर: 113 bhp और 149 Nm
- पेट्रोल पर: 110 bhp और 146 Nm
इस इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स मिलेगा जो स्मूद ड्राइविंग के लिए जाना जाता है. कंपनी का दावा है कि Kait शहर में करीब 11 km/l का माइलेज दे सकती है, जो इस सेगमेंट में औसत माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Panoramic Skyroof, Dolby Atmos और लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और रेंज
गौरतलब है कि भारत में फ्लेक्स-फ्यूल सिस्टम धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहा है, और इस SUV में यह इंजन अपनी विश्वसनीयता साबित कर सकता है.
Nissan Kait के फीचर्स
नई Nissan Kait में हाई-ग्राउंड क्लीयरेंस, मॉडर्न इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एडवांस कनेक्टेड फीचर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसकी पूरी फीचर लिस्ट लॉन्च के पास ही सामने आएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह SUV अपनी कीमत के हिसाब से दमदार पैकेज पेश करेगी.
भारत में कब लॉन्च होगी Nissan Kait SUV?
2026 की शुरुआत में Nissan अपनी इस नई C-सेगमेंट SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह वही मॉडर्न, तीसरी-पीढ़ी वाला प्लेटफॉर्म है, जिस पर नया Duster भी आधारित है. हालांकि, कंपनी साफ कर चुकी है कि Kait का डिजाइन और स्टाइल पूरी तरह अलग होगा. नई Kait में Nissan Magnite का टच भी दिखता है और यह हाल ही में शोकेस किए गए Kait कॉन्सेप्ट पर आधारित है.
Creta और Sierra को मिलेगी कड़ी टक्कर
भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ते सी-सेगमेंट के बीच निसान अपनी नई एसयूवी केट लेकर आ रही है, जो ग्राहकों की स्टाइलिश और फीचर-भरी गाड़ियों की मांग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. बता दें कि ये गाड़ी सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, टाटा सिएरा और एमजी ऐस्टर जैसे पॉपुलर मॉडलों को चुनौती देगी. ऐसे में माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद इस सेगमेंट में मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा.
