Creta और Seltos की नींद उड़ाने आ रही है Nissan Tekton, मिलेगा दमदार 154hp इंजन, 360° कैमरा और धांसू डिजाइन

Creta और Seltos की नींद उड़ाने आ रही है Nissan Tekton, मिलेगा दमदार 154hp इंजन, 360° कैमरा और धांसू डिजाइन

Nissan Tekton SUV: निसान भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए C-सेगमेंट SUV में बड़ा दांव लगाने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, हालाकि रिपोर्ट्स के मुताबिक Nissan Tekton को मिड-2026 तक भारत में उतारा जा सकता है। खास बात है कि यह नई SUV कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखी जा चुकी है, जिससे ऑटोमोबाइल प्रेमियों में इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Nissan Tekton SUV के फीचर्स

Nissan की आने वाली C-segment SUV Tekton को CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे Renault Duster भी शेयर करती है। हालाकि कंपनी ने अभी इंटीरियर की आधिकारिक तस्वीरें जारी नहीं की हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, रियर AC वेंट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: इस महीने Hyundai के गाड़ियों पर मिल रहा भारी छूट, IONIQ पर 7 लाख का फायदा

ये सभी फीचर्स इसे सीधे तौर पर Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे टॉप मॉडल्स की बराबरी में खड़ा करते हैं और मॉडर्न SUV खरीदारों के लिए इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

Nissan Tekton का इंजन

Nissan Tekton SUV में मिलने वाला 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। बता दें कि Autocar Professional की रिपोर्ट के मुताबिक यह इंजन 154hp की दमदार पावर, 250Nm का ताकतवर टॉर्क और 7-speed DCT गियरबॉक्स के साथ आएगा, जो ड्राइविंग अनुभव को और भी स्मूद और स्पोर्टी बना देगा।

खास बात है कि यही पावरफुल इंजन Renault और Nissan के कई ग्लोबल मॉडल्स में काफी पसंद किया जाता है। अगर कंपनी भारत में भी यही सेटअप पेश करती है, तो Tekton सीधे तौर पर Hyundai Creta और Kia Seltos के टर्बो वेरिएंट को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी।

Nissan Tekton का दमदार डिजाइन

Nissan Tekton का डिजाइन इसका सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कंपनी की फ्लैगशिप Patrol SUV का DNA साफ झलकता है। इस SUV में दिए गए C-type सिग्नेचर DRL, जो हेडलैम्प्स को खूबसूरती से घेरते हैं, इसे आधुनिक और ध्यान खींचने वाला लुक देते हैं। वहीं सामने की तरफ लगा बड़ा ग्रिल, उस पर दो क्रोम स्लैट्स और बंपर पर subtle क्रोम टच इसे और भी प्रीमियम एहसास देते हैं।

ये भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन Tata Nexon की कीमतों में बड़ी कटौती, हर खरीद पर होगी ₹1.55 लाख तक की बचत; जानें नई कीमतें और फीचर

साइड फेंडर पर डबल C-type पैटर्न और पीछे की ओर मौजूद एंगल्ड टेललैंप्स के साथ C-type लाइट बार इसकी सड़क पर मौजूदगी को और मजबूत करते हैं। कुल मिलाकर, Nissan Tekton का डिजाइन काफी muscular, bold और distinctly premium है, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान दिलाता है।

क्यों बनेगी Nissan Tekton SUV 2026 की Most-Awaited SUV?

Nissan Tekton SUV को लेकर पहले से ही इतनी चर्चा इसलिए है क्योंकि इसमें वो सारी खूबियां हैं जो इसे साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली SUV बनाती हैं। बता दें कि इसमें 154hp का दमदार टर्बो इंजन, बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन और प्रीमियम डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

खास बात ये है कि इसका डिजाइन कंपनी की फेमस Patrol SUV से प्रेरित है, जो इसे सड़क पर एक अलग ही प्रीमियम लुक देता है। C-segment में यह सीधे Creta और Seltos को टक्कर देने वाली है। अगर Nissan इसे कम्पिटिटिव कीमत पर लॉन्च करती है, तो यकीन मानिए यह SUV मार्केट में बड़ी आसानी से तहलका मचा सकती है।

ये भी पढ़ें: Kia ने लॉन्च किया 7-सीटर Carens का CNG मॉडल, कीमत और फीचर ऐसे कि तुरंत बनेगा बुकिंग का मन

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें