बक्सर की धरती से नीतीश कुमार ने भरी हुंकार, 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

बक्सर की धरती से नीतीश कुमार ने भरी हुंकार, 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Nitish Kumar Buxar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बक्सर के राजपुर प्रखंड स्थित नायरा पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित एनडीए संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मंच से उन्होंने एक तरफ विकास योजनाओं की झड़ी लगाई, तो दूसरी ओर विपक्ष पर करारा हमला बोला।

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं और युवाओं को मिलेगी खास सौगात

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा-

“पहले की सरकार में भय और अराजकता का माहौल था, लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार में कानून का राज कायम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार हमारी प्राथमिकता रही है।”

खास बात है कि उन्होंने युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाओं का वादा किया और महिलाओं को तत्काल 10 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि देने का वादा भी किया। गौरतलब है कि Nitish Kumar हमेशा से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते रहे हैं और उनके इस नए ऐलान से बिहार की राजनीति में महिलाओं को लुभाने की कोशिश साफ नजर आ रही है।

Nitish Kumar Buxar Visit: 504 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

सीएम नीतीश कुमार ने बक्सर से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए रिमोट दबाकर कुल 504.82 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

325 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

  • बक्सर–कोइलवर तटबंध पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण (181.26 करोड़ रुपये)
  • बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल रोड चौड़ीकरण
  • गोलंबर से ज्योति चौक तक सड़क चौड़ीकरण
  • शिक्षा विभाग की योजनाएं (13.57 करोड़ रुपये)
  • सविता बालिका फुटबॉल छात्रावास (100 आसन)
  • स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन और बिजली उपकेंद्र का विस्तार

147 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

  • खिरी और नुआंव उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण केंद्र
  • हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
  • थर्मल पावर प्लांट से जुड़ी लाइन
  • बिजली उपकेंद्र से जुड़े कार्य

मंच से विपक्ष पर हमला, एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस बिहारियों का अपमान करती है और बी से बीड़ी कहती है। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठ और भ्रम है।”

वहीं सिंचाई मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि “इस बार का चुनाव सिर्फ और सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।” सीएम नीतीश कुमार ने मंच से पूर्व मंत्री संतोष निराला को राजपुर से जिताने की अपील की और एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया।

Bihar Election 2025: बक्सर से क्यों हुई शुरुआत?

हालांकि कई लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर Buxar से चुनावी बिगुल क्यों फूंका गया। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बक्सर जिला बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है।

  • यहां की जनता का झुकाव चुनावी नतीजों को प्रभावित करता है।
  • बक्सर-कोइलवर तटबंध जैसी बड़ी परियोजनाएं यहां की जनता के जीवन से सीधे जुड़ी हैं।
  • एनडीए Buxar से अपनी ताकत दिखाकर पूरे बिहार में चुनावी माहौल बनाना चाहता है।

जनता को लुभाने की कोशिश या विकास का असली एजेंडा?

गौर करने वाली बात है कि नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं ने इस कार्यक्रम (Nitish Kumar Buxar Visit) को सिर्फ एक विकास सभा नहीं, बल्कि चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर पेश किया। आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन विपक्ष लगातार सरकार पर बेरोजगारी, पलायन और किसानों की समस्याओं को लेकर हमलावर है। ऐसे में एनडीए इस तरह की घोषणाओं और विकास योजनाओं के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

बहरहाल Buxar में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम से साफ हो गया है कि एनडीए ने चुनावी जंग का आगाज़ कर दिया है। विपक्ष पर हमले और विकास की योजनाओं का ऐलान, दोनों मिलकर जनता को संदेश दे रहे हैं कि 2025 का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। अब देखना होगा कि जनता इस विकास रिपोर्ट कार्ड और वादों पर कितना भरोसा करती है।

और पढ़ें…

100 साल बाद पितृपक्ष में लगेगा 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण, 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, होगा डबल फायदा

Kisan Vikas Patra: क्या किसान विकास पत्र में निवेश करना आज भी है फायदेमंद? जानें इस योजना में निवेश के फायदे और कमियां

नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पुलिस ने घोषित किया हाई अलर्ट; जानिए किन जिलों में है सबसे ज्यादा खतरा

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें