नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पुलिस ने घोषित किया हाई अलर्ट; जानिए किन जिलों में है सबसे ज्यादा खतरा

3 Jaish e Mohammad Terrorist Bihar
1 min read

Jaish e Mohammad Terrorist Bihar: बिहार में एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। खबर है की पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन खतरनाक आतंकी (Jaish e Mohammad terrorist) बिहार की सीमा में नेपाल बॉर्डर से दाखिल हुए हैं। जिसके बाद Bihar समेत आस पास के राज्यों मे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घुसपैठ की खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। आपको बता दें कि एजेंसियों ने इन आतंकियों की पहचान और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं। तीनों की फोटो नाम सहित जारी की गई है। खास बात है कि राज्य पुलिस मुख्यालय ने तुरंत सभी सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

Aadil Hussain Jaish e Mohammad Terrorist Bihar

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस लगातार संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन आतंकियों का लक्ष्य बिहार को महज ठिकाना बनाकर बड़े शहरों में घुसपैठ करना भी हो सकता है। पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद से सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि इन तीनों आतंकियों की तलाश में Bihar Police और खुफिया एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कटरा मार्ग पर भूस्खलन से 31 की मौत, 23 घायल; राहत और बचाव जारी

Jaish e Mohammad Terrorist Bihar: नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसपैठ

नेपाल बॉर्डर से भारत में आतंकी घुसपैठ (Jaish e Mohammad Terrorist Bihar)की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। आपको बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में पाकिस्तान से काठमांडू पहुंचे और फिर तीसरे हफ्ते में नेपाल सीमा पार कर बिहार में दाखिल हो गए।

Hasnain Ali Jaish e Mohammad Terrorist Bihar

खास बात है कि इनके पासपोर्ट और पहचान से जुड़ी अहम जानकारियां सार्वजनिक की जा चुकी हैं, जिससे साफ है कि ये लंबे समय से मिशन की तैयारी में थे। गौरतलब है कि नेपाल-भारत की खुली सीमा आतंकियों के लिए आसान रास्ता बनती है, जिस पर अब विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बिहार को दिया ₹7200 करोड़ का सौगात, जानिए किस योजना पर कितना होगा निवेश

किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरे की आशंका

Mohammad Usman Jaish e Mohammad Terrorist Bihar

बिहार पुलिस मुख्यालय ने खासतौर पर सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल शामिल हैं। इसके अलावा भागलपुर और कई अन्य जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ का सबसे ज्यादा खतरा इन जिलों में रहता है। इसी कारण स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लगातार गश्त की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क और खतरा

जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान का कुख्यात आतंकी संगठन है, जिसने भारत में पहले भी कई हमलों को अंजाम दिया है। इस संगठन के आतंकियों के बिहार में घुस आने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। खास बात है की बिहार की भौगोलिक स्थिति और नेपाल बॉर्डर की खुली सीमा आतंकियों के लिए आसान रास्ता बन जाती है।

क्या हो सकता है मकसद?

सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि यह आतंकी भारत के बड़े शहरों तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। हालाकी, अभी उनके ठिकाने और नेटवर्क का पता नहीं लग पाया है। लेकिन तस्वीरें सार्वजनिक करने के बाद आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं इन संदिग्धों को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →