Buxar: सिर में गोली मारकर ओम प्रकाश की हत्या, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के भाई थे ओम प्रकाश सिंह

Om Prakash Murder in Buxar
1 min read

Om Prakash Murder, Buxar: बक्सर जिले के देवढ़िया गांव में 50 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के चचेरे भाई थे। घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश है। पुलिस रंजिश की आशंका के साथ जांच कर रही है। ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं।

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बात करें उस खबर कि तो Buxar के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवढ़िया गांव में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृत व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है और वह पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के चचेरे भाई थे।

बक्सर जिले के अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Om Prakash Murder: कब हुई यह घटना

यह घटना उस समय घटी, जब ओम प्रकाश अपने घर के पास स्थित मवेशी खटाल के झोपड़ी में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि 10 तारीख की सुबह जब लोग उनके खटाल पर पहुंचे तो देखा कि वह लहू-लुहान हालत में मृत पड़े हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने जब उन्हें मृत पाया, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। बहरहाल इस घटना (Om Prakash Murder) ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Om Prakash Murder: सिर पर गोली मारकर हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, ओम प्रकाश सिंह की हत्या (Om Prakash Murder) उनके सिर पर नजदीक से गोली मारकर की गई। मृतक के पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह गांव में एक साधारण किसान के रूप में अपना जीवन यापन कर रहे थे। हत्या की जानकारी मिलते ही सदर SDPO धीरज कुमार, स्थानीय पुलिस, और FSL टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मृतक के स्वजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।

हत्या के पीछे रंजिश की आशंका

पुलिस ने हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश की संभावना जताई है। गांव के लोगों का कहना है कि ओम प्रकाश का किसी से कोई सीधा विवाद नहीं था, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि इसके पीछे गहरी साजिश हो सकती है। पुलिस विभिन्न दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद और अन्य संभावित कारण शामिल हैं। Buxar SDPO धीरज कुमार ने कहा कि फिलहाल हत्या के सही कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल

इस जघन्य घटना के बाद मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी वारदात पहले कभी नहीं हुई थी। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से डरे हुए हैं। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती है। इस मामले में पुलिस को गहनता से जांच करने और जल्द न्याय सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास बहाल करना भी पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाएं न केवल परिवारों को गहरा आघात पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में भय और अविश्वास का माहौल भी पैदा करती हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *