9,000mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले और तगड़े प्रोसेसर संग आ रहा है OnePlus का Volkswagen स्मार्टफोन
OnePlus Volkswagen smartphone: OnePlus 15R के लॉन्च के बाद अब कंपनी का एक और स्मार्टफोन इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है। खास बात यह है कि इस बार चर्चा किसी मामूली अपग्रेड की नहीं, बल्कि 9,000mAh की जबरदस्त बैटरी, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स की हो रही है।
हालांकि OnePlus ने अभी चुप्पी साध रखी है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने यूज़र्स की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। ऐसे में सवाल यही है, क्या यह OnePlus का अब तक का सबसे पावरफुल मिड-रेंज फोन साबित होगा?
OnePlus Volkswagen smartphone के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Volkswagen smartphone परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में बड़ा धमाका कर सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 processor मिलने की चर्चा है, जो अपर मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करता है और जिसकी आर्किटेक्चर Snapdragon 8 Gen 3 के काफी करीब बताई जा रही है, यानी यूज़र्स को तेज स्पीड, बेहतर थर्मल कंट्रोल और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव मिल सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
वहीं, सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है इसकी 9,000mAh की विशाल बैटरी, जो अगर सच साबित होती है तो स्मार्टफोन बैटरी बैकअप के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकती है, हालांकि इसे 80W wired फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी बात सामने आई है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी जल्दी चार्ज हो सकेगी।
डिस्प्ले
इसके अलावा, फोन में 6.xx-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है, जो Call of Duty: Mobile, Clash of Clans और Brawl Stars जैसे गेम्स में बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।
कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है और हालांकि सेंसर की डिटेल अभी सामने नहीं आई है, लेकिन OnePlus की इमेज प्रोसेसिंग को देखते हुए अच्छी फोटोग्राफी की उम्मीद जरूर की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 6000mAh, 120Hz डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग संग Poco का 5G स्मार्टफोन C85 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
किस नाम से लॉन्च होगा OnePlus का Volkswagen स्मार्टफोन
OnePlus के नए Volkswagen कोडनेम स्मार्टफोन को लेकर सबसे बड़ा कन्फ्यूजन उसके नाम को लेकर है, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स इसे OnePlus Nord 6 बता रही हैं तो कुछ लीक इसे OnePlus Turbo के तौर पर पेश कर रही हैं।
OnePlus Nord 5 में पहले ही Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 6,800mAh की दमदार बैटरी और 144Hz डिस्प्ले दिया जा चुका है, ऐसे में अगर यह फोन Nord 6 बनता है तो यूज़र्स को बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
Android Authority के मुताबिक टिप्स्टर Anvin ने Geekbench पर PLU110 मॉडल नंबर के साथ एक लिस्टिंग देखी थी, जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh बैटरी का जिक्र था, जिसे OnePlus Turbo से जोड़ा जा रहा है, इसी वजह से फोन के नाम को लेकर सस्पेंस और भी गहरा गया है।
सबसे पहले चीन में होगा लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo को जनवरी 2026 में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि यह भी पूरी संभावना है कि यही फोन भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में OnePlus Nord 6 या किसी नए नाम से एंट्री करे। बता दें की कंपनी अक्सर चीन और इंटरनेशनल मार्केट के लिए नाम बदलकर वही डिवाइस पेश करती है।
ये भी पढ़ें: 6,500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Oppo A6x भारत में लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
अगर सामने आई लीक सही साबित होती हैं, तो यह स्मार्टफोन बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में सच में गेम चेंजर बन सकता है। 9,000mAh जैसी बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले उन यूज़र्स के लिए बड़ी राहत होगी, जो लंबे समय तक चलने वाला और हाई-परफॉर्मेंस फोन ढूंढ रहे हैं।
