200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और तगड़े फीचर के साथ आ रहा Oppo Reno 15 Series, जानें डीटेल

200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और तगड़े फीचर के साथ आ रहा Oppo Reno 15 Series, जानें डीटेल

Oppo Reno 15 Series Launch: Oppo एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। Oppo Reno 15 Series का टीज़र सामने आते ही यूज़र्स के बीच जबरदस्त हलचल मच गई है। इस बार 7000mAh की दमदार बैटरी, 200MP कैमरा और चार नए मॉडल्स की चर्चा जोरों पर है।

हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक फीचर्स और डिजाइन की झलक देखकर इतना तय है कि Reno 15 Series आते ही सुर्खियों में छा सकती है।

Oppo Reno 15 Series में क्या होगा खास

बता दें कि Oppo ने अपनी नई Oppo Reno 15 Series के भारत में लॉन्च की झलक दिखाकर यूज़र्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। कंपनी ने Oppo India के X हैंडल पर एक छोटा टीज़र वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन के डिजाइन की पहली झलक देखने को मिलती है।

गौरतलब है कि Reno सीरीज़ हमेशा से कैमरा और प्रीमियम लुक के लिए जानी जाती रही है, और इस बार भी कुछ अलग देखने को मिल सकता है। नए मॉडल में रियर पैनल पर ग्लोइंग टेक्स्चर फिनिश दी जा सकती है, जो रोशनी पड़ते ही अलग-अलग शेड में चमकती नजर आएगी और खास तौर पर युवाओं को आकर्षित कर सकती है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh, 120Hz डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग संग Poco का 5G स्मार्टफोन C85 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

हालांकि अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन “Coming Soon” लिखे टीज़र से साफ है कि Oppo Reno 15 Series जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है।

Oppo Reno 15 Series में आ सकते हैं चार दमदार मॉडल

बता दें कि लीक्स के मुताबिक Oppo इस बार Reno 15 Series में कुल चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिनमें शामिल हो सकते हैं:

Oppo Reno 15c

बताया जा रहा है कि Reno 15c इस सीरीज़ का बैटरी किंग हो सकता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और पावर एफिशिएंट प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो हैवी यूज़र्स के लिए फायदेमंद रहेगा।

Oppo Reno 15

स्टैंडर्ड Oppo Reno 15 कैमरा लवर्स को लुभा सकता है, क्योंकि इसमें पेरिस्कोप टेलेफोटो कैमरा और 120x Digital Zoom मिलने की चर्चा है।

Oppo Reno 15 Pro

Reno 15 Pro के फीचर्स पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस, अपग्रेडेड AI कैमरा और प्रीमियम डिस्प्ले इसकी पहचान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 12GB RAM, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी संग Oppo Reno 15C लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 15 Pro Mini

सबसे ज्यादा चर्चा Reno 15 Pro Mini की हो रही है, जिसमें 200MP AI Portrait कैमरा और कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप लेवल फीचर्स मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो प्रीमियम यूज़र्स के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।

Oppo Reno 15 Series कब होगा लॉन्च?

बता दें कि Oppo ने अभी तक Reno 15 Series की ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन गौरतलब है कि पिछले साल Reno सीरीज़ को जनवरी में ही पेश किया गया था, ऐसे में माना जा रहा है कि Oppo Reno 15 Series का भारत में लॉन्च जनवरी 2026 में हो सकता है।

टीज़र सामने आने के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी प्रोसेसर डिटेल्स, कैमरा अपग्रेड्स और प्राइस रेंज से जुड़ी अहम जानकारी साझा करेगी। खास बात है कि इस बार Reno 15 Series में बड़ी बैटरी, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा और नए मॉडल ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं, जो इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में और भी मजबूत बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 7,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo का Find X9 सीरीज, जानिए कीमत और फीचर्स

हालांकि फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और टीज़र पर आधारित हैं, लेकिन इतना तय है कि Oppo की यह नई सीरीज़ भारतीय बाजार में अच्छा खासा शोर मचाने वाली है।

Jai Jagdamba News Whatsapp