7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और तगड़े प्रोसेसर के साथ Realme Narzo 90 और Narzo 90x लॉन्च, जानें फीचर और कीमत

7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और तगड़े प्रोसेसर के साथ Realme Narzo 90 और Narzo 90x लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
1 min read

Realme Narzo 90 Series: Realme ने भारत में अपनी Narzo सीरीज को और मजबूत करते हुए दो नए स्मार्टफोन Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं जो कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। आइए जानते हैं इन नए Narzo फोन्स की कीमत, फीचर्स और वो सभी बातें जो इन्हें खास बनाती हैं।

Realme Narzo 90 और Narzo 90x का डिजाइन

Realme Narzo 90 5G का डिजाइन पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो देखने में iPhone 16 Pro जैसा लगता है। यह स्मार्टफोन Victory Gold और Carbon Black कलर ऑप्शन में आता है। गौरतलब है कि गोल्ड वेरिएंट के बैक पैनल पर बनी तीन स्ट्राइप्स इसे बाकी फोन्स से अलग लुक देती हैं।

वहीं, Realme Narzo 90x 5G में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके साथ छोटा सा रिंग लाइट और फ्लैश भी मौजूद है। यह फोन Nitro Blue और Flash Blue कलर में उपलब्ध होगा, जो युवाओं को खासा पसंद आ सकता है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹6,798 में मिल रहा है 18GB RAM, 6300mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ Realme का ये स्मार्टफोन

Realme Narzo 90 Series का परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme Narzo 90 में MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

हालाकी, Narzo 90x 5G थोड़ा हल्का प्रोसेसर इस्तेमाल करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। दोनों ही स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर काम करते हैं, जिससे यूज़र को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।

डिस्प्ले और बैटरी

बता दें कि Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G दोनों ही फोन दमदार 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, जो लंबे समय तक बिना चार्जिंग टेंशन के इस्तेमाल की सुविधा देती है। खास बात है कि कंपनी ने इनमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी काफी कम समय में चार्ज हो जाती है।

डिस्प्ले की बात करें तो Narzo 90 5G में 6.57 इंच का AMOLED Full HD+ स्क्रीन मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जबकि नारजो 90x 5G में 6.80 इंच का बड़ा LCD HD+ डिस्प्ले मौजूद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।

ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 12GB RAM और 5,500mAh बैटरी के साथ Jolla Phone लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

कैमरा और ड्यूरैबिलिटी

Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G कैमरा और मजबूती के मामले में भी अच्छा दम दिखाते हैं। बता दें कि Narzo 90 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है, जबकि Narzo 90x 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 कैमरा मिलता है, जो फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाता है।

सेल्फी के लिए Narzo 90 5G में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, वहीं Narzo 90x 5G में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। हालाकी दोनों फोन 1080p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

गौरतलब है कि ड्यूरैबिलिटी के मामले में Narzo 90 5G सेगमेंट में आगे निकल जाता है, क्योंकि इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जबकि नारजो 90x 5G में IP65 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।

Realme Narzo 90 Series की भारत में कीमत और बिक्री

अब अगर कीमत और बिक्री के तारीख की बात करें, तो Realme ने Narzo 90 सीरीज को काफी आक्रामक प्राइस पर लॉन्च किया है। Realme Narzo 90 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹16,999 में आता है, जबकि 8GB रैम वाला मॉडल ₹18,499 में मिलेगा, जिस पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

वहीं, Realme Narzo 90x 5G की शुरुआती कीमत ₹13,999 रखी गई है और इसका 8GB रैम वर्जन ₹15,499 में उपलब्ध होगा, जिस पर बैंक ऑफर्स के तहत ₹2,000 तक की छूट मिल सकती है। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन भारत में 24 दिसंबर से Amazon और Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: ₹1,299 में Bluetooth Calling, बड़ी स्क्रीन और 12 दिन की बैटरी, Lyne Lancer 19 Pro के फीचर्स जान आप भी हो जाएंगे हैरान

ऐसे में अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, तेज डिस्प्ले और लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Narzo 90 सीरीज आपके लिए एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp