7000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स के साथ Oppo Reno15c भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Oppo Reno15c Launch: Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno15c लॉन्च कर दिया है, जो लॉन्च होते ही सुर्खियों में आ गया है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और AI से लैस कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। हालाकी कीमत मिड-प्रीमियम सेगमेंट की है, लेकिन फीचर्स देखकर यूज़र इसे नजरअंदाज नहीं कर पा रहे। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार इसकी खूबियों को जरूर देख लें।
Oppo Reno15c में क्या है खास?
Oppo ने बुधवार, 4 फरवरी को भारत में अपनी Reno15 सीरीज का विस्तार करते हुए Oppo Reno15c को लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन रिफाइंड डिजाइन, लॉन्ग लास्टिंग बैटरी और स्मार्ट AI फीचर्स का बेहतरीन मेल है। गौरतलब है कि फोन में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले, मजबूत बॉडी प्रोटेक्शन और लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है।
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.57 इंच फ्लैट AMOLED, FHD+ |
| प्रोसेसर | Snapdragon 6 Gen 1 |
| रियर कैमरा | 50MP + 8MP + 2MP |
| फ्रंट कैमरा | 50MP |
| बैटरी | 7000mAh |
| चार्जिंग | 80W SUPERVOOC |
| OS | ColorOS 16 |
| वेरिएंट | 8GB+256GB, 12GB+256GB |
| प्रोटेक्शन | IP66, IP68, IP69 |
डिस्प्ले
Oppo Reno15c में 6.57 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.67mm के पतले बेज़ल्स देखने को मिलते हैं। स्क्रीन FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है और 10-बिट कलर सपोर्ट करती है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.8 प्रतिशत है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इसकी डिफॉल्ट ब्राइटनेस 600 निट्स और पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें: Anthropic के नए AI प्लगइन्स से अमेरिकी में हाहाकार, एक झटके में 26 अरब रुपये मार्केट से साफ
डिजाइन और प्रोटेक्शन
डिजाइन के मामले में Oppo Reno15c पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है। यह फोन सिर्फ 8.14mm पतला है और 195 ग्राम वजन के साथ हाथ में ज्यादा भारी भी नहीं लगता। खास बात है कि इसमें Oppo का स्किन-फ्रेंडली वेलवेट टेक्सचर पैनल दिया गया है, जो पकड़ते ही अलग और सॉफ्ट अहसास देता है। फोन ट्वाइलाइट ब्लू और आफ्टरग्लो पिंक जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन में आता है।
वहीं मजबूती की बात करें तो गौरतलब है कि इसमें ऑल-राउंड आर्मर बॉडी दी गई है और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से बेहतरीन सुरक्षा देता है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी खास बनाता है।
कैमरा में AI का दम
कैमरा के मामले में Oppo Reno15c में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है, जिससे हर तरह की फोटो आसानी से ली जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है, यानी ग्रुप सेल्फी भी बिना परेशानी के क्लिक होगी।
खास बात है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है, वो भी 60 FPS तक, जो वीडियो बनाने वालों के लिए बड़ी राहत है।
ओप्पो ने Reno 15 सीरीज में एआई एडिटर 3.0 दिया है, जिसमें एआई री-कम्पोज, एआई परफेक्ट शॉट, एआई लाइवफोटो 2.0, एआई बेस्ट फेस, एआई अनब्लर, एआई स्टूडियो, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर और एआई इरेज़र जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो फोटो एडिटिंग को बेहद आसान और मजेदार बना देते हैं।
ये भी पढ़ें: 16GB रैम, Android 16 और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ RedMagic 11 Air लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Oppo Reno15c की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4 नैनोमीटर तकनीक पर बना है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद अनुभव देता है। बता दें कि यह फोन कलरओएस 16 पर काम करता है, जिससे इंटरफेस तेज और इस्तेमाल में आसान लगता है।
हालाकी यह कोई फ्लैगशिप चिपसेट नहीं है, लेकिन डेली यूज, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए इसे भरोसेमंद माना जा रहा है। Oppo Reno15c दो विकल्पों में आता है, एक में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और दूसरे में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिससे यूज़र अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुन सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Reno15c में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 80 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन बेहद तेजी से चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन शून्य से सौ प्रतिशत तक लगभग 64 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
अब आज के समय में कई फोन फास्ट चार्जिंग देते हैं, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी के साथ इतनी तेज चार्जिंग मिलना इसे खास बनाता है। लगातार वीडियो देखने, गेम खेलने या काम करने वालों के लिए यह फीचर किसी बड़े फायदे से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A55 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत में ₹14,000 की भारी कटौती
भारत में Oppo Reno15c की कीमत
Oppo Reno15c के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, Oppo e-store और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा।