राजस्व निरीक्षक और अमीन के 1569 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन तारीख से चयन प्रक्रिया तक सबकुछ

राजस्व निरीक्षक और अमीन के 1569 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन तारीख से चयन प्रक्रिया तक सबकुछ

OSSSC CRE Recruitment 2026 Notification: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया राजस्व निरीक्षक (RI), सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI) और अमीन पदों के लिए आयोजित की जा रही है। यह नई भर्ती उस पुराने चयन प्रक्रिया की जगह लाई गई है, जिसे पहले रद्द कर दिया गया था।

OSSSC CRE Recruitment 2026 में किन पदों पर होगी भर्ती

बता दें की ओडिशा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को जिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार था, उसमें इस बार कई अहम पद शामिल किए गए हैं। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत सबसे ज्यादा चर्चा राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक और अमीन पदों को लेकर है, क्योंकि पिछले वर्षों में इन्हीं पदों के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं।

ये भी पढ़ें: पहली बार निजी कंपनियां बनाएंगी और चलाएंगी न्यूक्लियर प्लांट, SHANTI Bill 2025 से बदलेगा भारत का पावर गेम

इसके अलावा इस भर्ती चक्र में ICDS पर्यवेक्षक, सांख्यिकी क्षेत्र सर्वेक्षक, ग्राम कृषि कार्यकर्ता और कनिष्ठ सहायक जैसे पद भी शामिल किए गए हैं। गौरतलब है की सभी विभागों को मिलाकर कुल 1569 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनका पदवार और वर्गवार विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।

OSSSC CRE भर्ती 2026 Important Dates

OSSSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 7 जनवरी 2026 से होगी। जिसके लिए संभावित तारीखें इस प्रकार हैं:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 7 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: जल्द अधिसूचित
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): बाद में घोषित
  • मुख्य परीक्षा (Mains): बाद में घोषित
  • कंप्यूटर स्किल टेस्ट: मुख्य परीक्षा के बाद

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है।

चयन प्रक्रिया

खास बात है की इस भर्ती में चयन पूरी तरह पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। चयन के चरण इस प्रकार होंगे:

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: NLC India में 575 पदों पर भरती, बिना परीक्षा, मेरिट के आधार पर होगा चयन

मुख्य परीक्षा (Main Exam): मुख्य परीक्षा में विषयवार प्रश्न पूछे जाएंगे, जो पद के अनुसार होंगे।

कंप्यूटर स्किल टेस्ट: यह चरण खासकर Junior Assistant जैसे पदों के लिए अहम रहेगा।

OSSSC CRE 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। OSSSC CRE Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं
  2. CRE Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  6. फॉर्म सबमिट करें

गौरतलब है की इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, जो उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है।

OSSSC भर्ती 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

OSSSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की परेशानी न हो। इसमें अभ्यर्थी के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और साफ-सुथरे हस्ताक्षर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: RITES Recruitment 2025: 150 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक

बता दें कि सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट होने चाहिए, क्योंकि गलत या अधूरे दस्तावेज होने पर आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp