पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भीषण झड़प, तालिबान ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्जा, 12 सैनिक ढेर
Taliban Pakistan Tension: शनिवार देर रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर हिंसक रूप लेता नजर आया। दोनों देशों की सीमा (Durand Line) पर भीषण गोलीबारी (Pakistan Afghanistan Border Clash) हुई, जिसमें कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तालिबान नेतृत्व वाले अफगान बलों ने डुरंड लाइन के कई पाकिस्तानी सेना चौकियों पर कब्जा कर लिया है।
कुनार और हेलमंद में अफगान बलों का कब्जा
अफगान रक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि तालिबान बलों ने कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स (TOLOnews) के मुताबिक, झड़पों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई घायल हुए हैं। संघर्ष के दौरान बह्रमचा जिले के शकीज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों के साथ-साथ पक्तिया के अरयुब जाजी जिले में भी गोलीबारी की घटनाएं हुईं। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वे अफगानिस्तान से हुए हमलों का “पूरी ताकत से जवाब” दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका और चीन के बीच फिर गर्माया व्यापार युद्ध, ट्रंप ने ड्रैगन पर लगाया 100% टैरिफ, 1 नवंबर से लागू
Pakistan का जवाबी हमला
अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रात को पाकिस्तानी सेना ने अफगान धरती पर हवाई हमले और बार-बार सीमा उल्लंघन किए। इसके जवाब में, इस्लामिक अमीरात की सशस्त्र सेनाओं ने पाक चौकियों पर जवाबी कार्रवाई की। मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन रात 12 बजे तक चला और इसे “सफल” बताया गया।
Afghan forces have launched airstrike on Pakistan’s city of Lahore using Super Tucano Jets -reports
This is the FIRST time Taliban has used US-made aircraft left behind in combat.
Afghans have activated 2/3rd of the ENTIRE BORDER with Pakistan— 27 locations BURNING.
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) October 11, 2025
साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में पाकिस्तानी सेना ने सीमा का उल्लंघन किया, तो अफगान सेना पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद दशकों पुराना है और डुरंड लाइन का मुद्दा हमेशा से तनाव का कारण रहा है।
ये भी पढ़ें: भारत पर मंडरा रहा है नया खतरा, अमेरिका देने जा रहा है पाकिस्तान को घातक AMRAAM Missile
Pakistan Afghanistan Border Clash पर कतर ने जताई चिंता, शांति वार्ता की अपील
कतर के विदेश मंत्रालय ने भी इस बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दी। उसने दोनों पक्षों से बातचीत और कूटनीति के रास्ते अपनाने का आग्रह किया। कतर ने कहा कि विवादों को बढ़ने से रोकने और क्षेत्र की स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद ही एकमात्र समाधान है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि Pakistan और Afghanistan दोनों शांतिपूर्ण हल निकालने की दिशा में कदम उठाएंगे ताकि क्षेत्र में अमन कायम रह सके।
Ali Mohammad Haqmal, head of information in Spin Boldak, told TOLOnews that the crossing has been closed by the Pakistani side.
The Torkham and Spin Boldak crossings were closed after Afghan border forces launched operations last night against Pakistani posts in response to… pic.twitter.com/sGIUwqYXkD
— TOLOnews English (@TOLONewsEnglish) 12 अक्तूबर 2025
हालाकि इस संघर्ष की पूरी स्थिति अभी साफ नहीं है, लेकिन इतना तय है कि Durand Line पर एक बार फिर अस्थिरता बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में आया भयंकर भूकंप, पाकिस्तान से लेकर दिल्ली NCR तक हिली धरती, 622 लोगों की मौत
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
