क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी? महिमा सिंह की मांग देख फैंस हुए हैरान

क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी? महिमा सिंह की मांग देख फैंस हुए हैरान

Pawan Singh Mahima Singh Relationship: 5 जनवरी को पावर स्टार पवन सिंह ने बड़े ही धूमधाम से अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया को जश्न में बदल दिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर केक कटिंग, डांस और पार्टी की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। लेकिन इन सबके बीच जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था पवन सिंह का अंदाज और उनके साथ मौजूद एक खास शख्सियत।

बर्थडे पार्टी में महिमा सिंह ने चुराया लाइमलाइट

बता दें कि पवन सिंह की जन्मदिन पार्टी में अगर सबसे ज्यादा किसी ने सबका ध्यान खींचा, तो वो थीं महिमा सिंह। सामने आए एक वायरल वीडियो में पवन सिंह महिमा का हाथ थामे केक काटते दिखे, इतना ही नहीं उन्होंने महिमा की उंगली पर लगा केक भी खा लिया। हालांकि यह पल कुछ ही सेकंड का था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह किसी बड़े इशारे से कम नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: महज़ 10वी तक की पढाई और आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, जानिए Pawan Singh के जीवन और सफलता से जुड़ी खास बातें

इसके बाद लोगों की नजर महिमा की मांग पर गई, जहां साफ लाल सिंदूर दिखा और महिमा थोड़ी घबराई हुई भी नजर आईं। यहीं से अटकलें शुरू हो गईं कि क्या पवन सिंह ने चुपचाप शादी कर ली (Pawan Singh Mahima Singh Relationship) है, क्योंकि दोनों को साथ देखकर लोगों को पूरी तरह कपल वाली फीलिंग आने लगी।

कौन हैं महिमा सिंह?

बहुत कम लोगों को पता है कि महिमा सिंह पेशे से एक अभिनेत्री हैं और पिछले कुछ समय से वह लगातार पवन सिंह के साथ अपनी तस्वीरें सामाजिक मीडिया पर साझा कर रही हैं। कभी दोनों साथ घूमते नजर आते हैं, तो कभी बेहद करीबी अंदाज में दिखते हैं, यही वजह है कि फैन्स और मीडिया दोनों उनकी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में जुट गए हैं।

शादी की अटकलों के बीच एक तस्वीर ने इन चर्चाओं (Pawan Singh Mahima Singh Relationship) को और हवा दे दी, जिसमें पवन सिंह शॉल ओढ़े महिमा सिंह के साथ आग तापते दिख रहे हैं। इस फोटो में महिमा उनकी आंखों में खोई नजर आती हैं और पवन सिंह भी मुस्कुराते हुए काफी सहज लगते हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

हालांकि यह साफ नहीं है कि यह किसी शूट का सीन है या निजी पल, लेकिन इस तस्वीर ने सामाजिक मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है। अब सवाल यही है कि यह केमिस्ट्री रील की है या रियल की, क्योंकि दोनों ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फैन्स का कहना है कि तस्वीरें खुद ही बहुत कुछ बयां कर रही हैं और लोग लिख रहे हैं कि दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चुपके।

पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी का पुराना सच

गौरतलब है कि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा उतार-चढ़ाव से भरी रही है। उनकी पहली शादी उनके भाई की साली नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद नीलम ने आत्महत्या कर ली, जिससे पवन सिंह की जिंदगी में बड़ा सदमा आया। इसके बाद उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की, हालाकी यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक शांत नहीं रह पाया।

ये भी पढ़ें: पवन सिंह ने खोला निजी जीवन का बड़ा राज, पहली पत्नी की दर्दनाक मौत और दूसरी शादी का तलाक मामला खुलेआम हुआ बेपर्दा

बीते करीब चार साल से दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। खास बात है कि इन्हीं वजहों से पवन सिंह की लव लाइफ बार-बार चर्चा में रहती है और उनके हर निजी कदम पर फैन्स और मीडिया की नजर बनी रहती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp