पवन सिंह का साथ छूटा तो खाली हो गया खाता, चुनाव में जनता से मदद मांगती दिखीं ज्योति सिंह

Jyoti Singh Election Fund Appeal on Instagram
1 min read

Jyoti Singh Election Fund Appeal: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं ज्योति अब अकेले संघर्ष करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस बार उनके साथ न तो पति का सहयोग है और न ही चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त धन। हालात ऐसे हैं कि ज्योति को जनता से ही आर्थिक मदद की अपील करनी पड़ रही है।

Jyoti Singh Election Fund Appeal – इंस्टाग्राम पर शेयर किया QR कोड, जनता से मांगी आर्थिक मदद

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक QR कोड शेयर करते हुए जनता से सहयोग की अपील (Jyoti Singh Election Fund Appeal) की है। उन्होंने लिखा है कि जिसकी जितनी क्षमता हो, वह उतनी आर्थिक मदद करे ताकि वह अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ा सकें।
उन्होंने कहा,

“राम और कृष्ण जैसे अवतारी भी समाज से विरोध झेलते रहे, मैं तो एक साधारण महिला हूं जो लोगों के लिए आवाज उठा रही हूं।”

गौरतलब है कि ज्योति ने यह भी कहा कि वह काराकाट की बेटी हैं और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रही हैं। अब जब वह चुनाव मैदान में उतरी हैं, तो उम्मीद है कि जनता उनका साथ देगी।

ये भी पढ़ें: कभी भाजपा का गढ़ रहा बिहार का यह इलाका, अब चुनाव से पहले ही BJP का पत्ता हुवा साफ

पति से अलग रहने के बाद अकेले चुनावी मैदान में

ज्योति सिंह और पवन सिंह के रिश्तों में लंबे समय से खटास है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच ज्योति ने राजनीति में उतरने का फैसला लिया। हालाकि, पवन सिंह ने अब तक इस चुनाव में ज्योति का कोई समर्थन नहीं किया है।

ऐसे में ज्योति का चुनावी सफर बेहद मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उनके पास प्रचार के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए उन्होंने जनता से मदद मांगनी जरूरी समझी।

ट्रोलरो के निशाने पर आईं ज्योति, समर्थकों ने किया बचाव

बता दें की Jyoti Singh Election Fund Appeal की जहां कई लोग सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई लोगों ने लिखा कि “ये नया तरीका है पैसे मांगने का”, तो कुछ ने कहा कि “जब 18 लाख की संपत्ति है तो फिर क्यों भीख मांग रही हैं?” हालांकि, ज्योति के समर्थकों ने उन्हें खुलकर समर्थन दिया और कहा कि “किसी को मदद करनी हो तो करे, वरना ज्ञान न दे।”

ये भी पढ़ें: पत्नी ने मना किया तो खुद संभाली कमान, छपरा से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव

जनता से किया भावुक अपील

ज्योति सिंह ने कहा “मैं बड़ी आशा के साथ आप सबके दरवाजे खड़ी हूं। मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। काराकाट के लोगों ने मुझे हमेशा स्नेह दिया है। आज उसी स्नेह की जरूरत है।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि एक स्टार पत्नी का इस तरह जनता से सहयोग मांगना राजनीति के मैदान में एक नया अध्याय खोल रहा है।

ये भी पढ़ें: नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग में BJP की एंट्री, बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे तीन दिग्गज सांसद; जानिए कौन हैं वो नेता और बीजेपी की पूरी रणनीति

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →