ज्योति सिंह का छलका दर्द … पवन सिंह के घर लखनऊ पहुंचीं ज्योति और फिर जो हुआ, वो देख हर कोई हैरान
Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और हाल ही में भाजपा से जुड़ चुके Pawan Singh एक बार फिर निजी विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रोते हुए पुलिस और पति पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही हैं।
लखनऊ में पुलिस से भिड़ीं ज्योति सिंह
बता दें कि 3 अक्टूबर को ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर Pawan Singh से मिलने की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में 5 अक्टूबर को वे अपने परिवार के साथ लखनऊ स्थित पवन सिंह के आवास (लूलू मॉल के पास सेलिब्रिटी गार्डन) पहुंचीं। हालांकि, वहां गार्ड ने उन्हें रोका और कहा कि पवन सिंह आ रहे हैं, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे।
View this post on Instagram
इसके कुछ समय बाद महिला पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और ज्योति को रोककर थाने ले गए। ज्योति ने पुलिस पर आरोप लगाया कि Pawan Singh ने उन्हें घर से निकालने और झूठा FIR दर्ज कराने के लिए बुलाया था। उनका कहना था कि पति के घर आना कोई गुनाह नहीं है, लेकिन बार-बार उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है।
Jyoti Singh Controversy: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक वीडियो
गौरतलब है कि ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते हुए कह रही हैं, “मैं अपने पति पवन सिंह के घर आई हूं, लेकिन पुलिस मुझे यहां से ले जा रही है। SHO झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दे रहा है।”
इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी वीडियो में साफ दिखाई दी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #ज्योति_सिंह_को_इंसाफ_दो ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने Pawan Singh की आलोचना की और ज्योति के समर्थन में लिखा कि पत्नी को इंसाफ मिलना चाहिए।
खास तौर पर यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब पवन सिंह का नाम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा सीट से संभावित प्रत्याशी के तौर पर चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ज्योति का यह कदम पति-पत्नी के रिश्ते को सुधारने की कोशिश है, लेकिन पुलिस की दखलअंदाजी ने मामले को और पेचीदा बना दिया।
रिश्तों का लंबा विवाद
ज्योति और पवन सिंह की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। ज्योति ने तलाक का केस दायर किया है, जो अब भी कोर्ट में चल रहा है। समय-समय पर ज्योति ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया है, कभी आत्महत्या की धमकी, तो कभी पवन पर अकेला छोड़ने और अपमानित करने का आरोप। अप्रैल 2025 में उन्होंने कहा था कि सात साल में पवन ने उन्हें “कुछ नहीं दिया।”
पवन सिंह का नाम पहले भी विवादों में जुड़ चुका है। एक यूट्यूबर ने उन पर हत्या की धमकी का आरोप लगाया था और पटना में FIR दर्ज हुई थी। इस समय Pawan Singh राजनीति और रियलिटी शो में व्यस्त हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
