PhonePe ने मिलाया OpenAI से हाथ, अब आपके पेमेंट ऐप में मिलेगा ChatGPT का सुविधा
PhonePe OpenAI Partnership: भारत के डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हलचल मचाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। PhonePe ने अब OpenAI के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारतीय यूजर्स को अब ChatGPT AI की सुविधा सीधे PhonePe ऐप में मिलेगी। यह कदम भारत में AI को और सुलभ और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
PhonePe OpenAI Partnership: अब फोनपे ऐप बनेगा आपका स्मार्ट AI असिस्टेंट
फोनपे ने अब अपने यूजर्स को और स्मार्ट डिजिटल अनुभव देने के लिए OpenAI के साथ मिलकर ChatGPT आधारित फीचर्स लॉन्च किए हैं। PhonePe OpenAI Partnership के बाद यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अब वे सीधे PhonePe ऐप में ही सवाल-जवाब कर सकेंगे, स्मार्ट सुझाव पा सकेंगे और AI चैट सपोर्ट का उपयोग कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: 3I/ATLAS का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों ने डिटेक्ट किया पहला रेडियो सिग्नल
खास बात यह है कि इससे न केवल डिजिटल पेमेंट करना और आसान होगा, बल्कि यूजर्स अपने रोजमर्रा के काम जैसे इनवॉइस बनाना, बिजनेस रिकमेंडेशन लेना या क्विक रिप्लाई तैयार करना भी ChatGPT की मदद से कुछ ही सेकंड में कर पाएंगे।
OpenAI: भारत में AI को सुलभ बनाने की पहल
OpenAI के इंटरनेशनल स्ट्रेटेजी डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा कि,
भारत इनोवेशन का केंद्र है और PhonePe जैसी कंपनी के पास भारतीय यूजर्स की गहरी समझ है। यही कारण है कि यह साझेदारी भारत में AI एक्सेसिबिलिटी बढ़ाने की दिशा में बेहद अहम साबित होगी।
ये भी पढ़ें: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बिहार के छात्र की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
उन्होंने आगे कहा कि,
यह साझेदारी लाखों भारतीयों को उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) तक पहुंचाने में मदद करेगी, जिससे भारत में टेक्नोलॉजी अपनाने की रफ्तार और तेज होगी।
लाखों यूजर्स को मिलेगा स्मार्ट अनुभव
बता दें की PhonePe और OpenAI की साझेदारी के बाद करोड़ों यूजर्स को ChatGPT जैसी उन्नत AI सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। अब फोनपे सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं रहेगा, बल्कि यह एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट के रूप में भी काम करेगा, जो सवालों के जवाब देने से लेकर छोटे व्यापारियों के इनवॉइस और क्विक रिप्लाई तक में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपया e₹; जानें इसकी खासियत
PhonePe OpenAI Partnership भारत में AI टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा, क्योंकि अब ChatGPT जैसी अत्याधुनिक सुविधा आम यूजर्स की पहुंच में होगी। इससे भारत में डिजिटल इनोवेशन और AI इंटिग्रेशन की रफ्तार को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
