25 नवंबर को अयोध्या में मनेगा ध्वजारोहण महोत्सव, उपवास रखकर राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा स्थापित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े बड़े कार्यक्रमों की कड़ी में इस बार का धर्म ध्वजारोहण महोत्सव पूरे जोश और भव्यता से मनाया जा रहा है। बता दें कि इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उपवास रखते हुए राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करना है। खास बात है कि पीएम मोदी इससे पहले प्राण-प्रतिष्ठा के दिन भी व्रत पर थे और इस बार भी वही परंपरा निभाने जा रहे हैं।
अयोध्या में भक्ति चरम पर, पीएम मोदी उपवास रख कर करेंगे ध्वजारोहण
रामनगरी अयोध्या इस समय ध्वजारोहण रैली और धार्मिक कार्यक्रमों के चलते पूरी तरह भक्ति और उत्साह से सराबोर है। बता दें कि इस बार के ऐतिहासिक आयोजन की सबसे खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर विवाह पंचमी के दिन उपवास रखते हुए स्वयं राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा-रोहण करेंगे।
ये भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, बोलें जब संसद में होंगे 470 हिंदू सांसद, तभी बनेगा भारत हिंदू राष्ट्र
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने देर शाम अयोध्या पहुंचकर बताया कि प्रधानमंत्री पहले विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे और फिर शुभ मुहूर्त में ध्वजा स्थापित करेंगे। गौरतलब है कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की थी, और इस बार भी वह उसी परंपरा को निभाते हुए पूरा दिन उपवास पर रहेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: पीएम मोदी के कार्यक्रम की पूरी जानकारी
रामनगरी अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण समारोह (Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony) को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे राम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा और वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत करेंगे। खास बात है कि निर्धारित शुभ मुहूर्त 11:58 AM से 12:30 PM के बीच पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा स्थापित करेंगे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली बम धमाके पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सज़ा
आचार्य डॉ. रघुनाथ शास्त्री के अनुसार, 25 नवंबर को मुहूर्त शुरू होने से पहले ही अनुष्ठान की पूर्णाहुति हो जाएगी और पूजित ध्वज मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्रा को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे, जहां वह राम मंदिर निर्माण की यात्रा और अयोध्या के विकास पर भी बात कर सकते हैं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है और हजारों भक्तों के पहुंचने से अयोध्या उत्सवमय माहौल में डूब चुकी है।
View this post on Instagram
रोजाना हो रहा है ध्वज का विधिपूर्वक पूजन
बता दें कि ध्वजारोहण से पहले हर दिन ध्वज का खास विधि-विधान से पूजन किया जा रहा है। आचार्य शास्त्री के अनुसार, यह ध्वज विशेष मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के तहत तैयार किया गया है, जिसे राम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि रामनगरी की संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
