जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, बोलें जब संसद में होंगे 470 हिंदू सांसद, तभी बनेगा भारत हिंदू राष्ट्र

Ram Bhadracharya Hindu Rashtra Statement
1 min read

Ram Bhadracharya Hindu Rashtra Statement: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आयोजित श्री जगन्नाथ धाम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है। बता दें कि यह कार्यक्रम रामगंज पक्का तालाब में आयोजित हुआ था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

“जब संसद में होंगे 470 सांसद, तभी बनेगा हिंदू राष्ट्र” – Ram Bhadracharya Hindu Rashtra Statement

फतेहपुर में श्री जगन्नाथ धाम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा (Ram Bhadracharya Hindu Rashtra Statement) कि आज की स्थिति यह है कि “हमारे बच्चों को अपने वेद और शास्त्रों के नाम तक नहीं पता, जबकि मुस्लिम समाज का बच्चा-बच्चा कुरान जानता है।” उन्होंने आगे कहा कि “जब संसद में हमारे 470 सांसद होंगे, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।”

ये भी पढ़ें: भारत की सैन्य शक्ति का सबसे बड़ा प्रदर्शन! राफेल, युद्धपोत और 25 हजार सैनिकों के साथ मैदान में उतरेंगी तीनों सेनाएं

Ram Bhadracharya Hindu Rashtra Statement के बाद सभा में तालियां गूंज उठीं, लेकिन सियासी हलकों में हलचल भी तेज हो गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जगन्नाथ मंदिर में गैर-हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा, और देश में 80 फीसदी हिंदू आबादी होना जरूरी है ताकि सनातन संस्कृति सुरक्षित रह सके।

चित्रकूट में एक गुरुकुल बनवाएंगे रामभद्राचार्य

रामभद्राचार्य ने लोगों से अपने बच्चों को संस्कार और धार्मिक शिक्षा देने की अपील करते हुए बताया कि वे चित्रकूट में एक गुरुकुल बनवाने जा रहे हैं, जहां हिंदू बच्चों को धर्मशास्त्रों की शिक्षा दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता संतोष तिवारी से गुरु दक्षिणा में चार लाख ईंटों का दान मांगा, जिस पर उन्होंने सहमति दी।

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत के बीच मदद के लिए आगे आए एजाज खान, किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा

जगन्नाथ मंदिर बनेगा धार्मिक जागरण का प्रतीक

उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मंदिर का निर्माण धार्मिक जागरण और हिंदू एकता का प्रतीक बनेगा, और इसके लिए सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए ताकि फतेहपुर को “धर्मनगरी” के रूप में स्थापित किया जा सके। उनके इस बयान ने एक बार फिर ‘हिंदू राष्ट्र’ की बहस को हवा दे दी है, हालांकि उन्होंने इसे राजनीति नहीं बल्कि धर्म और संस्कृति से जुड़ने का संदेश बताया।

ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति और लाखों की कमाई, जानें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की फीस, महीने की कमाई और समाज सेवा की पूरी कहानी

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, बोलें जब संसद में होंगे 470 हिंदू सांसद, तभी बनेगा भारत हिंदू राष्ट्र

Comments are closed.