8,400 करोड़ कीमत, एडवांस तकनीक और 900 KM प्रति घंटा की रफ्तार, कितना सुरक्षित है प्रधानमंत्री का Air India One विमान?
क्या आपने कभी सोचा है कि प्रधानमंत्री जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो वह विमान कितना सुरक्षित होता है? हाल ही में पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बाद Air India One फिर चर्चा में है। खास बात है की यह सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि “आसमान में चलता ऑफिस” है।
इस विमान को भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित किया जाता है और सुरक्षा के मामले में इसे अमेरिका के राष्ट्रपति के Air Force One के बराबर माना जाता है। ऐसे में अब सवाल यह है कि इस विमान को कौन उड़ाता है, इसकी कीमत कितनी है और इसमें कौन-कौन यात्रा कर सकता है?
कौन उड़ाता है प्रधानमंत्री का विमान?
प्रधानमंत्री के खास विमान Air India One को कोई आम पायलट नहीं उड़ाता, बल्कि इसकी जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना के बेहद अनुभवी और खास तौर पर प्रशिक्षित पायलटों के हाथ में होती है। हर उड़ान में आमतौर पर चार पायलट तैनात रहते हैं, ताकि किसी भी स्थिति में उड़ान पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विमान में डॉक्टरों की एक टीम और स्पेशल सुरक्षा कर्मी भी साथ चलते हैं, जो हर इमरजेंसी के लिए तैयार रहते हैं। इस विमान का संचालन और पूरी सुरक्षा व्यवस्था वायुसेना के नियंत्रण में रहती है, न कि किसी कमर्शियल एयरलाइन स्टाफ के पास। यानी यह उड़ान पूरी तरह सैन्य स्तर की सुरक्षा कवच में आसमान छूती है।
ये भी पढ़ें: अब भारतीय राइफल से लैस होगी ब्रिटिश आर्मी, ब्रिटेन के 2 लाख राइफलों की डील में भारत लेगा हिस्सा
पीएम मोदी ने कितनी विदेश यात्राएं कीं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में पहली बार पद संभालने के बाद से 100 से अधिक विदेशी दौरों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2014 से 2019 के बीच इन यात्राओं पर करीब ₹518 करोड़ खर्च हुए।
हालांकि इन दौरों का मकसद सिर्फ यात्रा नहीं रहा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना और दूसरे देशों के साथ कूटनीतिक रिश्तों को नई दिशा देना रहा है। खास बात है की इन लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के चलते प्रधानमंत्री के विशेष विमान Air India One को लेकर भी दुनिया भर में उत्सुकता बढ़ी है।
कौन सा विमान है Air India One?
Air India One असल में Boeing 777-300ER पर आधारित एक बेहद एडवांस और लंबी दूरी का विमान है, जिसे साल 2020 में भारतीय बेड़े में शामिल किया गया था। कुल दो ऐसे विशेष विमान तैयार किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत करीब ₹8,400 करोड़ बताई जाती है।
यह विमान बिना रुके लगभग 13,500 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है और इसकी रफ्तार करीब 900 किलोमीटर प्रति घंटा है, यानी लंबी विदेश यात्राओं के लिए पूरी तरह सक्षम। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं के लिए Boeing 747-400 का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब उसकी जगह यह अधिक आधुनिक और सुरक्षित विमान ले चुका है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत क्या है?
Air India One की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त सुरक्षा और तकनीकी ताकत है। इस विमान में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम लगा है, जो मिसाइल हमलों से बचाव करता है। साथ ही Missile Approach Warning System यानी MAWS खतरे को पहले ही भांप लेता है, जबकि 238 मील लंबी विशेष केबलिंग इसे न्यूक्लियर धमाके तक से सुरक्षित रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें: 15 मिनट… और 1500 KM दूर दुश्मन का खेल खत्म! भारत की नई हाइपरसोनिक मिसाइल के आगे दुश्मन होगा बेबस
खास बात है की यह विमान हवा में ही ईंधन भर सकता है, जिससे लंबी दूरी बिना रुके तय की जा सकती है। इसके कम्युनिकेशन सिस्टम इतने सुरक्षित हैं कि इन्हें इंटरसेप्ट नहीं किया जा सकता, और जरूरत पड़ने पर यह विमान मोबाइल कमांड सेंटर की तरह काम करता है।
अंदर कॉन्फ्रेंस रूम, ऑफिस, बड़ा बेडरूम, लाउंज, मेडिकल इमरजेंसी रूम और करीब 2,000 लोगों के लिए भोजन स्टोरेज की सुविधा मौजूद है। हालांकि, ये सारी सुविधाएं आराम से ज्यादा हर हाल में सरकार को सक्रिय और सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई हैं।
Air India One में VIP-1, VIP-2 और VIP-3 का क्या मतलब है?
बहुत कम लोग जानते हैं कि Air India One में यात्रा करने वालों को खास श्रेणियों में बांटा जाता है। बता दें की यहां राष्ट्रपति को VIP-1, उपराष्ट्रपति को VIP-2 और प्रधानमंत्री को VIP-3 का दर्जा मिलता है। इन शीर्ष पदों के लिए विमान में अलग एग्जीक्यूटिव सेक्शन तैयार रहता है, जिसमें ऑफिस और आराम के लिए बेडरूम जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं, ताकि यात्रा के दौरान भी काम प्रभावित न हो।
वहीं अन्य यात्रियों को रंग के आधार पर पहचान पत्र पहनना जरूरी होता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनी रहे। हालाकी, लंबी यात्राओं के लिए इस्तेमाल होने वाला यह खास विमान अकेला विकल्प नहीं है। छोटे या मध्यम दूरी के दौरों के लिए भारतीय वायुसेना के पास Boeing Business Jet और Embraer ERJ-135 जैसे विमान भी हैं।
गौरतलब है की प्रधानमंत्री आमतौर पर घरेलू या कम दूरी की विदेशी यात्राओं में BBJ “Ambassador” का उपयोग करते हैं, जबकि ज्यादा लंबी और संवेदनशील यात्राओं में 777-300ER को प्राथमिकता दी जाती है।
ये भी पढ़ें: MiG-29 की जगह लेने आ रहा रूस का नया Su-75 Checkmate, आवाज से दुगना तेज है रफ्तार
इजरायल दौरा क्यों खास?
इजरायल जैसे सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील देश की यात्रा के दौरान Air India One की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। बता दें की यह सिर्फ प्रधानमंत्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाला विमान नहीं है, बल्कि आसमान में चलता सुरक्षित कमांड सेंटर है।
यह सुनिश्चित करता है कि प्रधानमंत्री की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहे और वह उड़ान के दौरान भी लगातार जुड़े रहें, फैसले लेते रहें और जरूरी बैठकों में शामिल हो सकें। खास बात है की आज Air India One भारत की आधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और वैश्विक प्रतिष्ठा का उड़ता हुआ प्रतीक बन चुका है, जो हर अहम विदेशी दौरे को और भी खास बना देता है।
