9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ Poco X8 Series भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
भारत में Poco ने अपनी नई X8 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X8 Pro और X8 Pro Max शामिल हैं। ये फोन बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। बता दें कि Max मॉडल में 9000mAh बैटरी है, जबकि X8 Pro में 6500mAh की बैटरी मिलती है। गेमिंग, फोटो या वीडियो, हर काम के लिए ये फोन तैयार हैं। जानें क्या है इनके दमदार फीचर्स और कीमत।
Poco X8 Series डिजाइन
Poco X8 Pro और X8 Pro Max दोनों का डिजाइन काफी मिलता-जुलता है। इनमें डुअल वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें सर्कुलर कटआउट देखने को मिलता है। फोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो X8 Pro ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट में आएगा, जबकि Pro Max को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकेगा।
दोनों डिवाइस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। यानी ये फोन पानी में डूबने से लेकर तेज दबाव और गर्म पानी की धार तक को सहन कर सकते हैं।
Poco X8 Series स्पेसिफिकेशन
| फीचर | Poco X8 Pro | Poco X8 Pro Max |
|---|---|---|
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8500-Ultra | MediaTek Dimensity 9500s |
| रैम | 12GB तक LPDDR5X | 12GB तक LPDDR5X Ultra |
| स्टोरेज | UFS 4.1 | UFS 4.1 |
| कूलिंग सिस्टम | 3D ICELOOP कूलिंग | 3D ICELOOP कूलिंग |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 आधारित HyperOS 3.0 | Android 16 आधारित HyperOS 3.0 |
| सॉफ्टवेयर अपडेट | 4 साल OS + 6 साल सिक्योरिटी | 4 साल OS + 6 साल सिक्योरिटी |
| रियर कैमरा | 50MP (Sony IMX882) + 8MP | 50MP (Light Fusion 600) + 8MP |
| फ्रंट कैमरा | 20MP | 20MP |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K @ 60fps | 4K @ 60fps |
| बैटरी | 6500mAh | 9000mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 100W | 100W |
| रिवर्स चार्जिंग | 27W | 27W |
| कनेक्टिविटी | Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC | Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले (स्टैंडर्ड) | इन-डिस्प्ले (अल्ट्रासोनिक) |
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में Poco ने इस बार बड़ा दांव खेला है। Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जबकि X8 Pro में Dimensity 8500-Ultra चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम दी गई है, लेकिन Max मॉडल में Ultra रैम टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे और तेज बनाती है।
साथ ही दोनों डिवाइस में UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स और गेम्स तेजी से खुलते हैं। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए कंपनी ने 3D ICELOOP कूलिंग सिस्टम दिया है। इससे लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी परफॉर्मेंस बनी रहती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर चलते हैं। कंपनी ने चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो यूजर्स के लिए अच्छी खबर है।
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Poco X8 Pro में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2756 x 1268 है। वहीं X8 Pro Max में 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1280 है। हालांकि दोनों फोन में 1Hz से 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
कैमरा सेगमेंट
कैमरा सेगमेंट में दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी लेंस दिया गया है। साथ ही 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अच्छी होती है। हालांकि दोनों फोन के प्राइमरी सेंसर अलग हैं।
X8 Pro Max में Light Fusion 600 सेंसर दिया गया है, जबकि X8 Pro में Sony IMX882 सेंसर मिलता है। दोनों फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps पर सपोर्ट करते हैं।
ये भी पढ़ें: 6000mAh, 120Hz डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग संग Poco का 5G स्मार्टफोन C85 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो यह इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत है। Poco X8 Pro Max में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है। वहीं X8 Pro में 6500mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और बॉक्स में चार्जर भी दिया जाता है। इसके अलावा 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है, जिससे आप अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी में Max मॉडल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जबकि Pro मॉडल में स्टैंडर्ड इन-डिस्प्ले सेंसर दिया गया है।
Poco X8 Pro Series कीमत
Poco X8 Pro 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट 32,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB रैम वाला वेरियंट 35,999 रुपये में रखा गया है। खास बात यह है कि इसका Iron Man Edition 37,999 रुपये में पेश किया गया है। वहीं Poco X8 Pro Max 5G की कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है, जबकि 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरियंट 46,999 रुपये तक जाता है।
हालांकि बैंक ऑफर्स के तहत HDFC, ICICI और SBI कार्ड यूजर्स को 3,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिससे डील और भी आकर्षक हो जाती है। बता दें कि इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 23 मार्च से दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।
