Buxar News: बक्सर में नकली समानों का भंडाफोड़, 6 दुकानों पर लटका ताला; आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

1 min read

Nakli Saman Buxar: बिहार के बक्सर जिले से धोखाधड़ी का नया मामला सामने आ रहा है। दरसल जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में,छह दुकानों से बड़ी मात्रा में नकली टाटा चाय और वीट हेयर रिमूवल क्रीम बरामद की गई है। वही बात करें पुरे मामले पर तो देश की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के जांचकर्ता मनीष गुप्ता की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान यादव मोड़ और इसके आसपास के इलाकों की छह दुकानों से बड़ी मात्रा में नकली चाय पत्ती और हेयर रिमूवल क्रीम बरामद की गई है।

Buxar SP Action: एसपी शुभम आर्य ने किया नगर थाना निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Buxar Nakli Saman: 6 दुकानों से बड़ी बरामदगी

बताया जा रहा है कि जांच टीम ने सबसे पहले राजीव गुप्ता नाम के व्यक्ति की ठाकुर किराना दुकान पर छापेमारी की, जहाँ से 99 पैकेट नकली टाटा चाय बरामद किया गया है। वहीं लक्ष्मण सेठ की दुकान पर छापेमारी के दौरान 101 पैकेट, मनोज कुशवाहा की दुकान से 101 पैकेट, बड़क दुबे की दुकान से 102 पैकेट और करण पासवान की दुकान से 103 पैकेट नकली टाटा चाय जब्त की गई है।

लाल मोहन यादव के मकान से सबसे बड़ी बरामदगी

इस अभियान में सबसे बड़ी बरामदगी यादव मोड़ पर स्थित लाल मोहन सिंह यादव के मकान से हुई। वहां से 425 पैकेट नकली टाटा चाय बरामद की गई। इसके साथ ही, लाल मोहन सिंह के मकान से 680 पीस नकली वीट हेयर रिमूवल क्रीम भी जब्त की गई। वहीं, करण पासवान की दुकान से 195 पीस नकली वीट क्रीम भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली।

फेरी वालों से होता था नकली सामान का सप्लाई

पूछताछ के दौरान दुकानदारों ने खुलासा किया कि यह नकली सामान वे फेरी वालों से खरीदते थे। फेरी वाले इन्हें असली उत्पाद बताकर बेचते थे, और दुकानदार इन्हें ग्राहकों को असली ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे।

कानूनी कार्रवाई शुरू, कॉपीराइट एक्ट के तहत FIR दर्ज

टाटा कंपनी के उत्पाद जांचकर्ता मनीष गुप्ता ने सभी आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने बरामद सामान को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष का बयान

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नकली सामान की इतनी बड़ी बरामदगी से साफ है कि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नकली सामान कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बरामद सामान की गहन जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे ब्रांडेड उत्पाद खरीदने से पहले उनकी प्रामाणिकता की जांच जरूर करें।

नकली उत्पादों के बढ़ते खतरे पर चिंता

बक्सर में नकली टाटा चाय और वीट क्रीम की बरामदगी ने नकली उत्पादों के बढ़ते खतरे को उजागर किया है, जिसमें पुलिस और जांच टीम की सक्रियता ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ग्राहकों को भी सतर्क और जागरूक होना पड़ेगा। खरीदारी के दौरान उन्हें उत्पाद की पैकेजिंग, गुणवत्ता और कीमत पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी संदिग्ध सामान की तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए। ऐसे मामलों में जनता और प्रशासन का मिलकर काम करना अत्यंत आवश्यक है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar News: बक्सर में नकली समानों का भंडाफोड़, 6 दुकानों पर लटका ताला; आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *