दौलत की रेस में अलख पांडे ने शाहरुख खान को पछाड़ा, PhysicsWallah की संपत्ति 223% बढ़कर पहुंची ₹14,510 करोड़

दौलत की रेस में अलख पांडे ने शाहरुख खान को पछाड़ा, PhysicsWallah की संपत्ति 223% बढ़कर पहुंची ₹14,510 करोड़

Alakh Pandey Net Worth: Physics Wallah के संस्थापक अलख पांडे ने इस साल एक नया इतिहास रच दिया (Alakh Pandey Surpasses Shahrukh Khan) है। Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, Alakh Pandey की कुल संपत्ति में 223% का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। उनकी संपत्ति अब बढ़कर ₹14,510 करोड़ हो गई है, जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹12,490 करोड़ पर पहुंची है।

Physics Wallah की कमाई और ग्रोथ का सफर (Alakh Pandey Surpasses Shahrukh Khan)

खास तौर पर, Physics Wallah (PW) ने पिछले वित्तीय वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का राजस्व ₹1,940 करोड़ से बढ़कर ₹2,886 करोड़ पहुंच गया, वहीं नेट लॉस भी घटकर ₹1,131 करोड़ से सिर्फ ₹243 करोड़ रह गया। यह आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी ने सिर्फ प्रॉफिट में ही नहीं, बल्कि सस्टेनेबल ग्रोथ और मार्केट ट्रस्ट में भी बड़ी छलांग लगाई है।

शाहरुख खान ने भी बढ़ाई अपनी दौलत

हालांकि शाहरुख खान भी पीछे नहीं हैं। इस साल उन्होंने अपनी संपत्ति में 71% की वृद्धि दर्ज की है और पहली बार बिलियनेयर क्लब में एंट्री की है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी Red Chillies Entertainment ने ₹85 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, वहीं उनकी फिल्म ‘जवान’ ने भारत में ₹640.25 करोड़ और दुनियाभर में ₹1,160 करोड़ की कमाई की। फिर भी, एडटेक के इस यंग टाइकून अलख पांडे ने किंग खान को भी पीछे छोड़ दिया (Alakh Pandey Surpasses Shahrukh Khan)।

ये भी पढ़ें: अरविंद श्रीनिवास बने भारत के सबसे युवा अरबपति, AI से बनाई 21,190 करोड़ की संपत्ति

Physics Wallah के IPO की तैयारी

बता दें कि Physics Wallah अब ₹3,820 करोड़ के IPO की तैयारी में है। कंपनी ने SEBI के पास अपडेटेड डॉक्युमेंट जमा किए हैं। इसमें ₹3,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹720 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। प्रमोटर Alakh Pandey और प्रतीक माहेश्वरी मिलकर ₹360 करोड़ के शेयर बेचने की योजना में हैं। इस IPO को संभालने के लिए Kotak Mahindra Capital, Goldman Sachs (India), JP Morgan India और Axis Capital जैसी बड़ी बैंकिंग कंपनियां नियुक्त की गई हैं।

अलख का संघर्ष और सफलता की कहानी

अलख पांडे की कहानी सचमुच उन युवाओं के लिए मिसाल है जो कठिन हालात में भी सपनों को सच करने का हौसला रखते हैं। साल 2016 में उन्होंने Harcourt Butler Technical University की पढ़ाई छोड़कर सीधे YouTube पर पढ़ाना शुरू किया। शुरुआती दिनों में उनका उद्देश्य सिर्फ सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्रों तक पहुँचाना था। धीरे-धीरे उनके पढ़ाने का तरीका लाखों छात्रों को पसंद आने लगा और इसी से जन्म हुआ Physics Wallah प्लेटफॉर्म का।

ये भी पढ़ें: ज्योति सिंह का छलका दर्द … पवन सिंह के घर लखनऊ पहुंचीं ज्योति और फिर जो हुआ, वो देख हर कोई हैरान

आज यही प्लेटफॉर्म भारत का पहला यूनिकॉर्न एडटेक स्टार्टअप बन चुका है। अलख ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, ईमानदारी और इनोवेशन के साथ अगर शिक्षा को व्यवसायिक दृष्टिकोण से जोड़ा जाए, तो यह सिर्फ करियर ही नहीं बदलता बल्कि पूरे समाज को भी दिशा दे सकता है। गौरतलब है कि आज Physics Wallah न केवल छात्रों के बीच भरोसे का प्रतीक है, बल्कि भारत में शिक्षा के लोकतांत्रिकरण (Democratization of Education) की एक बड़ी मिसाल भी है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें