इस IPL नए अंदाज में वापसी करेंगे अश्विन, अपनी आवाज से जीतेंगे दर्शकों का दिल

इस IPL नए अंदाज में वापसी करेंगे अश्विन, अपनी आवाज से जीतेंगे दर्शकों का दिल

आईपीएल 2026 में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब मैदान पर गेंदबाजी करते नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में अपनी आवाज से मैच का रोमांच बढ़ाते नजर आएंगे। हालांकि, उनके इस नए रोल को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। क्या अश्विन का अनुभव अब कमेंट्री में भी वही जादू दिखा पाएगा? यही सवाल इस सीजन को और दिलचस्प बना रहा है।

इस आईपीएल नए अंदाज में दिखेंगे रविचंद्रन अश्विन

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में रविचंद्रन अश्विन एक बिल्कुल नए रोल में नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस बार वह हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे (R Ashwin IPL 2026 Comeback) और मैदान पर गेंदबाजी की जगह अपनी क्रिकेट समझ से मैच का विश्लेषण करेंगे। आधिकारिक प्रसारक द्वारा जारी सूची में उनका नाम कई बड़े खिलाड़ियों के साथ शामिल है।


उनके साथ सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान जैसे दिग्गज भी कमेंट्री करते दिखेंगे। हालांकि, यह पहली बार होगा जब अश्विन इस भूमिका में नजर आएंगे, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

ये भी पढ़ें: 20 हजार की Casio से 4 करोड़ की Rolex तक, देखें मोहम्मद सिराज की महंगी घड़ियों का कलेक्शन

रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल सफर

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का आईपीएल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने साल 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरुआत की और 2015 तक टीम के अहम खिलाड़ी रहे। इसके बाद वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले, जहां उन्होंने पंजाब टीम की कप्तानी भी संभाली।

पूरे करियर में 221 मैच खेलकर 187 विकेट लेना उनकी काबिलियत दिखाता है। हालांकि, 2025 में चेन्नई टीम ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में वापस खरीदा, लेकिन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और सिर्फ 9 मैचों में 7 विकेट ही ले सके। इसके बाद उन्होंने अचानक आईपीएल से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया, हालांकि वह अभी भी प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: इस IPL स्टेडियम में मैच देखने का है मूड? जानिए टिकट बुक करने का आसान तरीका और पूरा मैच शेड्यूल

इंटरनेशनल करियर भी रहा शानदार

रविचंद्रन अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, लेकिन उनका करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने 106 टेस्ट, 116 एकदिवसीय और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और कई यादगार प्रदर्शन दिए। गौरतलब है कि वह 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी अहम हिस्सा रहे।

अब आईपीएल 2026 में उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा, जहां वह अपने अनुभव से मैच को और भी दिलचस्प बना सकते हैं।

IPL 2026 के कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट

भाषाकमेंटेटर्स
अंग्रेजीएबी डिविलियर्स, एरॉन फिंच, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, इयोन मॉर्गन, केविन पीटरसन, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, मुरली कार्तिक, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनी मॉरिसन, डैरेन गंगा, निक नाइट, ग्रीम स्वान, एलन विल्किंस, मपुमेलेलो मबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, डब्ल्यूवी रमन, रौनक कपूर, मिचेल मैक्ग्लाशन, केटी मार्टिन, साइमन कैटिच, हर्षा भोगले और रवि शास्त्री
हिंदीरविचंद्रन अश्विन, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, नवजोत सिंह सिद्धू, संजय बांगड़, पीयूष चावला, मोहम्मद कैफ, अजय जडेजा, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, आकाश चोपड़ा, सबा करीम, पद्मजीत सहरावत, अनंत त्यागी और दीप दासगुप्ता
तमिलआरजे बालाजी, मुथुरमन, विष्णु हरिहरन, अश्वथ बोबो, केवी सत्यनारायण, एस. बद्रीनाथ, यो महेश, सदगोपन रमेश, तिरुष कामिनी, बाबा अपराजित, बाबा इंद्रजीत, आर. श्रीधर, रसेल अर्नोल्ड और अभिनव मुकुंद
तेलुगुएमएसके प्रसाद, हनुमा विहारी, एनसी कौशिक, टी. सुमन, कल्याण कृष्णा, आशीष रेड्डी, अक्षत रेड्डी, रवि तेजा और कल्याण कोल्लारप्पु

Jai Jagdamba News Whatsapp