IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील! 15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, क्या अब बदल जाएगी टीम की किस्मत?

Rajasthan Royals Sale IPL 2026: IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील! 15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स
1 min read

IPL 2026 शुरू होने से पहले एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। दरसल राजस्थान रॉयल्स अब नए मालिकों के हाथों में जा चुकी है, वो भी करीब 15 हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड डील में। माना जा रहा है कि यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बिक्री है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बदलाव के बाद टीम का प्रदर्शन भी बदलेगा और क्या अब फैंस को एक नई, ज्यादा मजबूत राजस्थान रॉयल्स देखने को मिलेगी?

रिकॉर्ड डील ने बदल दी टीम की तस्वीर

बता दें कि आईपीएल (Indian Premier League) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स अब नए निवेशकों के पास चली गई है। कई महीनों की बातचीत के बाद यह डील 1.65 बिलियन डॉलर यानी करीब 15 हजार करोड़ रुपये (Rajasthan Royals Sale IPL 2026) में फाइनल हुई है।

इस टीम को अमेरिकी बिजनेसमैन Kal Somani और उनके कॉन्सोर्टियम ने खरीदा है। गौरतलब है कि यह अब तक की सबसे बड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी डील मानी जा रही है। हालांकि, इस डील को मंजूरी मिल चुकी है और इसका असर IPL 2026 से दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें: IPL से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव? हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर उठे सवाल

पुराने मालिकों ने क्यों बेची टीम?

हालांकि, इससे पहले टीम की कमान Manoj Badale के पास थी, जिनके पास सबसे ज्यादा 65 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके अलावा RedBird Capital Partners के पास 15 फीसदी और Lachlan Murdoch के पास 13 फीसदी हिस्सेदारी थी।

पिछले सीजन के कुछ समय बाद ही मालिकों ने टीम बेचने का फैसला लिया था। इसके बाद कई बड़े निवेशक मैदान में उतरे। 15 मार्च को बोली की आखिरी तारीख रखी गई थी, जहां काल सोमानी के ग्रुप ने सबसे बड़ी बोली लगाकर सबको पीछे छोड़ दिया।

बड़े अमेरिकी नाम जुड़े, क्या बदलेगा टीम का भविष्य?

इस डील में सिर्फ काल सोमानी ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े कारोबारी भी शामिल हैं। इसमें Rob Walton और Sheila Ford Hamp जैसे नाम जुड़े हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि किसकी कितनी हिस्सेदारी होगी, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि टीम में बड़ा निवेश और नई रणनीतियां देखने को मिलेंगी।

बता दें कि ये निवेशक पहले से ही अमेरिका की बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स जैसे NFL और रग्बी में टीमों से जुड़े रहे हैं, जिससे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को ग्लोबल एक्सपीरियंस का फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: इस IPL स्टेडियम में मैच देखने का है मूड? जानिए टिकट बुक करने का आसान तरीका और पूरा मैच शेड्यूल

IPL 2026 में क्या दिखेगा नया बदलाव?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नए मालिक टीम की किस्मत बदल पाएंगे? पिछले कुछ सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम एक बार खिताब जीत चुकी है, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में नए मालिकों के आने से फैंस को उम्मीद है कि टीम एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

गौरतलब है कि आईपीएल में पैसा और मैनेजमेंट दोनों ही टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अंदाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील! 15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, क्या अब बदल जाएगी टीम की किस्मत?

Comments are closed.