₹2 लाख की रेट्रो बाइक लेने का सोच रहे हैं? Hunter 350 और XSR 155 में जानिए कौन है ज्यादा पॉवरफूल और स्टाइलिश

₹2 लाख की रेट्रो बाइक लेने का सोच रहे हैं? Hunter 350 और XSR 155 में जानिए कौन है ज्यादा पॉवरफूल और स्टाइलिश

Hunter 350 Vs Yamaha XSR 155: अगर आप ₹2 लाख के बजट में एक रेट्रो-स्टाइल बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो Royal Enfield की Hunter 350 और Yamaha XSR 155 आपके लिए टॉप चॉइस बन सकती हैं। हालाकी, ये दोनों बाइक अलग-अलग हैं और उनका अनुभव भी बिलकुल अलग है। इस आर्टिकल में हम डिजाइन, फीचर्स, इंजन और राइडिंग अनुभव की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप सही फैसला ले सकें।

Royal Enfield Hunter 350 Vs Yamaha XSR 155

FeatureRoyal Enfield Hunter 350Yamaha XSR 155
Engine Type349.34cc, Air-Oil Cooled155cc, Liquid-Cooled, VVA
Max Power20.2 bhp @ 6,100 rpm18.1 bhp @ 10,000 rpm
Max Torque27 Nm @ 4,000 rpm14.2 Nm @ 7,500 rpm
Kerb Weight181 kg137 kg
Transmission5-Speed Manual6-Speed Manual
Mileage~36 kmpl~46–50+ kmpl
Price (Ex-showroom)₹1.38 Lakh – ₹1.67 Lakh₹1.51 Lakh – ₹1.60 Lakh

इंजन और प्रदर्शन

बता दें की Hunter 350 लो और मिड-रेंज में बहुत मजबूत टॉर्क देती है। 20 hp और 27 Nm टॉर्क की वजह से शहर में कम गियर में भी आसानी से चलती है। रियर सस्पेंशन अपडेट के बाद राइड और भी आरामदायक हो गई है।

ये भी पढ़ें: Hunter 350 को टक्कर देने आई नई रेट्रो बाइक Jawa 42, जानिए इंजन से लेकर कीमत तक पूरी डीटेल

वहीं Yamaha XSR 155 का 18 hp लिक्विड-कूल्ड इंजन VVA टेक्नोलॉजी के साथ हाई RPM पर पॉवर देता है। हल्का वजन (137 kg) इसे शहर में बेहद एगाइल बनाता है। हालाकी, ऊँची सीट (810 mm) और फर्म सस्पेंशन लंबी दूरी पर थकावट दे सकती है।

गौरतलब है की Hunter शहर में आराम और टॉर्क के लिए सही है, जबकि XSR हाई-स्पीड और हल्की स्पोर्टी राइड चाहने वालों के लिए मज़ेदार विकल्प है।

डिजाइन और फीचर्स में कौन आगे?

Royal Enfield की Hunter 350 और Yamaha XSR 155 दोनों ही न्यू-रेट्रो लुक वाली बाइक हैं। सर्कुलर हेडलैंप, टेललैंप, रिब्ड सिंगल-पीस सीट और कॉम्पैक्ट फ्यूल टैंक दोनों में है।

  • Hunter का टैंक मेटल है और रंगों की वजह से युवा और स्टाइलिश दिखती है।
  • XSR 155 का टैंक प्लास्टिक का है और इसकी अपनी अलग फैन बेस है।

फीचर्स तुलना:

  • Hunter 350: LED हेडलाइट, टेललाइट, Digi-analogue इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Tripper नेविगेशन, स्लिप और असिस्ट क्लच।
  • XSR 155: पूरी डिजिटल डिस्प्ले, LED लाइटिंग, डुअल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, Deltabox फ्रेम, Yamaha Y-Connect ऐप।

हालाकी फीचर्स में XSR थोड़ा आगे है, Hunter का क्लासिक डिजाइन और मेटल टैंक इसे स्टाइलिश और आरामदायक बनाता है।

ये भी पढ़ें: कम बजट में Royal ठाठ चाहिए, शानदार कलर और तगड़े फीचर्स के साथ अभी घर ले जाइए Hunter 350

कौन सी बाइक आपके लिए?

अगर आप ₹1.5 लाख के बजट में बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो Yamaha XSR 155 और Hunter 350 दोनों ही विकल्प हैं। Yamaha XSR 155 हल्की और फ्यूल-एफिशिएंट है, इसलिए नए राइडर्स या रोजमर्रा की आसान राइड के लिए बढ़िया है।

वहीं, Royal Enfield Hunter 350 शहर में आरामदायक राइड और टॉर्क के साथ Royal Enfield की खास पहचान देती है। हालाकी, सही फैसला लेने के लिए दोनों बाइक की टेस्ट राइड करना सबसे जरूरी है, तभी आप जान पाएंगे कौन सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर है।

Jai Jagdamba News Whatsapp