सिर्फ 11,499 में 7000mAh बैटरी संग रियलमी का 5G फोन लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स
11 हजार के बजट में बड़ा बैटरी मिलना आम बात नहीं है, लेकिन Realme ने इस बार यूजर्स को चौंका दिया है। कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च हुआ है, जो लंबे समय तक बिना चार्जिंग के इस्तेमाल का वादा करता है। खास बात यह है कि कम कीमत के बावजूद इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगे फोन्स में देखने को मिलते हैं।
Realme P4 Lite 5G डिजाइन
19 मार्च 2026 को लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G अपने डिजाइन की वजह से खास चर्चा में है। कंपनी ने इसमें अपनी ColorPop डिजाइन स्टाइल दी है, जिसमें मैट फिनिश वाला बैक पैनल फोन को क्लासी लुक देता है, जबकि पीछे दिया गया मोज़ेक पैटर्न रोशनी पड़ने पर अलग-अलग शेड्स में चमकता है। यह फोन मोज़ेक ग्रीन और मोज़ेक ब्लू जैसे आकर्षक रंगों में आता है, जो इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।
बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 8.4mm रखी गई है और वजन लगभग 212 से 217 ग्राम के बीच है, जिससे यह हाथ में भारी नहीं लगता। मजबूती के मामले में भी फोन पीछे नहीं है, क्योंकि इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस दिया गया है, साथ ही IP64 रेटिंग भी मिलती है जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है।
इसमें प्लास्टिक फ्रेम और बैक दिया गया है, लेकिन डिजाइन इसे सस्ता महसूस नहीं होने देता। सामने की तरफ 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ ड्यू-ड्रॉप नॉच दिया गया है और सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और भी आसान बनाता है।
ये भी पढ़ें: 16MP सेल्फी कैमरा, 10,001mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
Realme P4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन
| श्रेणी | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.8-इंच HD+ (1570 x 720) LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 5G SoC |
| मेमोरी | 4GB या 6GB LPDDR4X RAM |
| स्टोरेज | 64GB या 128GB UFS 2.2, हाइब्रिड microSD स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है |
| बैटरी | 7,000mAh “Titan Battery” के साथ 15W वायर्ड चार्जिंग |
| रियर कैमरा | 13MP प्राइमरी सेंसर (f/2.2) |
| फ्रंट कैमरा | 5MP सेल्फी कैमरा (f/2.2) |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 आधारित Realme UI 7.0 |
| मजबूती (Durability) | IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस |
Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका सीधा मतलब है कि स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होगी। इसमें 900 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है, जिससे बाहर धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
कैमरा और परफॉर्मेंस
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे से 1080p पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें AI Live Photo और Dual View Video जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी मदद से यूजर एक साथ फ्रंट और बैक कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है, जिससे यूजर को नया और स्मूद इंटरफेस मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और फोन लैग नहीं करता।
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। यह पिछले मॉडल की 6300mAh बैटरी से भी बड़ी है। इसका फायदा यह है कि यूजर पूरे दिन या उससे भी ज्यादा समय तक फोन चला सकता है। इसमें 15W चार्जिंग दी गई है, जो बहुत तेज नहीं है, लेकिन बड़ी बैटरी के हिसाब से यह संतुलित मानी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स के साथ Oppo Reno15c भारत में लॉन्च, जानें कीमत
कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के साथ यह 11,499 रुपये में मिल सकता है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट 13,999 रुपये में और ऑफर के बाद 12,499 रुपये में मिलेगा।
जबकि टॉप वेरिएंट 6GB + 128GB की कीमत 15,999 रुपये है, जिसे ऑफर्स के साथ 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 25 मार्च से दोपहर 12 बजे से Flipkart, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
