7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार कैमरा संग Realme P4x 5G भारत में लॉन्च, जाने कीमत और खूबियाँ
Realme P4x 5G: अगर आप नया और पावरफुल 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Realme ने इस महीने भारत में अपना नया स्मार्टफोन P4x पेश कर दिया है। खास बात है की कंपनी ने इस बार बैटरी और डिस्प्ले पर जोर दिया है, जिससे यह फोन बजट यूजर्स के लिए एक दमदार ऑप्शन बन जाता है।
हालाकी मार्केट में पहले से ही Redmi और अन्य ब्रांड्स के कई मॉडल मौजूद हैं, लेकिन Realme P4x फीचर्स और कीमत दोनों में बाज़ी मारने की कोशिश करता दिख रहा है। अब चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में विषतार से।
Realme P4x 5G स्पेसिफिकेशन
Realme P4x 5G अपने बड़े 6.72-इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 144 हर्ट्ज हाई रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस की वजह से गेमर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी स्मूद अनुभव देता है। फोन में मीडिया टेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में बढ़िया परफॉर्म करता है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 दिन बाद लॉन्च होगा Nothing Phone 3a Lite, फीचर्स ऐसे कि हर कोई कहेगा “यही लेना है!”
फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है, और खास बात है कि वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी मौजूद है। वहीं डिजाइन की बात करें तो इसका कैमरा मॉड्यूल सैमसंग गैलेक्सी सीरीज जैसा दिखता है, जबकि फोन 8.39 एमएम पतला और 208 ग्राम वजन के साथ हाथ में थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन इसी वजह से 7,000mAh की बड़ी बैटरी 1.5 दिन तक आराम से चल जाती है।
Realme ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है, जबकि सामने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि इस रेंज में कुछ कंपनियां तीन कैमरे दे रही हैं, लेकिन रियलमी की सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग डे-लाइट फोटो को बेहतर बना देती है।
Realme P4x में 45 वाट फास्ट चार्जिंग, खास कूलिंग सिस्टम, एंड्रॉयड 15 आधारित रियलमी यूआई 6.0 और IP64 रेटिंग इसे और भी भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
Realme P4x 5G की भारत में कीमत
Realme P4x 5G की कीमत भारत में काफी आकर्षक रखी गई है, बता दें की इसका शुरुआती मॉडल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ सिर्फ ₹15,499 में मिल जाता है। अगर आपको ज्यादा रैम और स्टोरेज चाहिए तो कंपनी ने 8 जीबी + 128 जीबी को ₹16,999 और 8 जीबी + 256 जीबी को ₹17,999 में उतारा है।
ये 5G फोन 4 दिसंबर से सेल में उपलब्ध है और कई ऑनलाइन ऑफर्स भी मिल रहे हैं। अब सवाल ये है की क्या यह फोन खरीदना चाहिए? तो अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस और एंड्रॉयड 15 जैसा नया सिस्टम चाहते हैं, तो Realme P4x इस बजट में एक दमदार विकल्प है।
हालाकी कैमरा चाहने वालों को थोड़ी कमी लग सकती है, लेकिन कुल मिलाकर फीचर्स देखकर ये फोन आसानी से अपनी कीमत को सही साबित करता है।
ये भी पढ़ें: 6,500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Oppo A6x भारत में लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
