16GB रैम, Android 16 और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ RedMagic 11 Air लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

16GB रैम, Android 16 और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ RedMagic 11 Air लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

RedMagic 11 Air Launch: Nubia ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन RedMagic 11 Air लॉन्च कर दिया है, जो पहले चीन में पेश किया जा चुका था और अब इंटरनेशनल यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो हाई-एंड गेमिंग परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन बहुत भारी और जरूरत से ज्यादा महंगे फोन से बचना चाहते हैं।

RedMagic सीरीज़ पहले से ही गेमिंग स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है और RedMagic 11 Air इस पहचान को और मजबूत करता है। कंपनी के मुताबिक यह फोन RedMagic 11 Pro की तुलना में करीब 12 प्रतिशत ज्यादा पतला और 10 प्रतिशत हल्का है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर हाथों में थकान कम होती है और यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर बनता है।

RedMagic 11 Air स्पेसिफिकेशन

RedMagic 11 Air उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल भी चाहते हैं। फोन में 6.85 इंच का बड़ा 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 960Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ गेमिंग को बेहद स्मूथ बना देता है। स्लिम डिजाइन और सिर्फ 207 ग्राम वजन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आरामदायक बनाता है।

ये भी पढ़ें: 24GB RAM, 8,000mAh Battery और लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ Nubia ने लॉन्च किया Red Magic 11 Pro, जानें कीमत और परफॉर्मेंस

इसमें Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, वहीं Android 16 आधारित RedMagic OS 11.0 गेमिंग अनुभव को और बेहतर करता है। फोन में ICE Cooling System के तहत डुअल एक्टिव कूलिंग फैन, मोटा वेपर चैंबर और ग्रेफीन कॉपर फॉयल दिया गया है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन में भी हीट कंट्रोल में रहती है।

इसके अलावा शोल्डर ट्रिगर बटन, बायपास चार्जिंग और इन-बिल्ट PC एमुलेटर इसे हार्डकोर गेमर्स के लिए खास बनाते हैं। कैमरा सेक्शन में 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि 7,000mAh की बड़ी बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पूरे दिन का भरोसा देती है।

ये भी पढ़ें: iQOO 15R से लेकर iPhone 17e तक, फरवरी में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

RedMagic 11 Air की कीमत और ऑफर

RedMagic 11 Air की कीमत को कंपनी ने काफी सोच-समझकर रखा है, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा गेमिंग यूज़र्स तक पहुंच सके। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 529 डॉलर यानी करीब 49,000 रुपये में लॉन्च हुआ है, जबकि 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 599 डॉलर यानी लगभग 55,000 रुपये में मिलता है।

शुरुआती ग्राहकों के लिए Early Bird ऑफर भी रखा गया है, जिसमें बेस मॉडल 469 डॉलर और टॉप मॉडल 569 डॉलर में खरीदा जा सकता है, हालांकि यह ऑफर 5 फरवरी से 10 फरवरी तक ही प्री-ऑर्डर पर लागू रहेगा। फोन क्वांटम ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा और 11 फरवरी से redmagic.gg और चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ Redmi Note 15 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

कुल मिलाकर RedMagic 11 Air ग्लोबल लॉन्च के साथ Nubia ने यह साफ कर दिया है कि वह गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में परफॉर्मेंस और कीमत, दोनों के मामले में कड़ी टक्कर देने के मूड में है।

Jai Jagdamba News Whatsapp