200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी संग आ रहा है Redmi Note 15 का प्रो सीरीज, जानें कीमत और फीचर
Redmi Note 15 Pro Series: Redmi एक बार फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। Redmi Note 15 Pro Series को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब लगभग विराम लग चुका है। हालाकी कंपनी ने आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ताज़ा लीक में लॉन्च डेट से लेकर स्पेसिफिकेशन तक कई बड़े खुलासे हुए हैं।
Redmi Note 15 Pro Plus स्पेसिफिकेशन
बता दें की Redmi Note 15 Pro+ 5G प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ मार्केट में हलचल मचाने को तैयार दिख रहा है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देगा और इसे एक फ्लैगशिप जैसा लुक भी देगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग दोनों को आसानी से संभाल सकता है। कैमरा सेक्शन में 200MP का दमदार प्राइमरी कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आ सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: अब BGMI में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और पीकी ब्लाइंडर्स की एंट्री, जानें 4.2 अपडेट में क्या है नया
वहीं पावर के मामले में फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जिससे फोन मिनटों में चार्ज होकर लंबे समय तक साथ निभाएगा।
Redmi Note 15 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
बता दें की Redmi Note 15 Pro 5G, अपने Pro+ वेरिएंट जितना ही बड़ा 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले लेकर आ सकता है, लेकिन इसमें कर्व्ड की जगह फ्लैट पैनल मिलेगा, जो कई यूज़र्स को ज्यादा पसंद आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
वहीं कैमरा डिपार्टमेंट में 200MP का वही दमदार रियर कैमरा दिया जा सकता है जो Pro+ में देखने को मिलेगा, हालाकी सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा होगा। बैटरी की बात करें तो Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी, हालांकि चार्जिंग स्पीड Pro+ से थोड़ी कम रह सकती है।
ये भी पढ़ें: 24GB रैम, 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ आ रहा है Realme Neo 8, लॉन्च से पहले जाने सभी फीचर्स
सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन HyperOS 2 पर चलेगा जो Android 15 पर आधारित होगा और गौरतलब है की Redmi इसमें 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकता है।
बता दें की हाल ही में Geekbench पर मॉडल नंबर 25080RABDI के साथ इसकी लिस्टिंग सामने आना साफ संकेत देता है कि Redmi Note 15 Pro Series की भारत में लॉन्च तैयारी पूरी हो चुकी है, और यही वजह है कि 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे मिड-रेंज में फ्लैगशिप जैसा अनुभव देने वाला फोन बना सकता है।
Redmi Note 15 Pro Series India Launch Date
बता दें की Redmi ने भारत में Redmi Note 15 5G लॉन्च करने के बाद अब अपने Pro और Pro+ मॉडल्स को लेकर भी हलचल तेज कर दी है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Smartprix से जुड़ी जानकारी में टिप्स्टर योगेश ब्रार ने संकेत दिए हैं कि Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 5G की एंट्री 27 जनवरी 2026 को हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 12GB रैम संग Oppo Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
हालाकी कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स और Geekbench लिस्टिंग से साफ है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। दोनों फोन 5G सपोर्ट के साथ Amazon और Mi.com जैसे प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, इसी वजह से यूज़र्स के बीच इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
