देर रात बक्सर के रेस्टोरेंट में चले लात और घुसें, पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक को पीटा

Restaurant fight in buxar
1 min read

Restaurant Fight, Buxar: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं बात करें उस खबर की तो बक्सर के स्टेशन रोड में बुधवार की देर रात मारपीट की घटना घटित हुई है। दरसल बक्सर के स्टेशन रोड के पास कमलदह पोखरा मौजूद है। और कमलदह पोखरा के सामने एक रेस्टोरेंट भी मौजूद है, जिसमें बुधवार की रात मारपीट (Restaurant Fight) का मामला सामने आया है।

Restaurant Fight: पैसे मांगने पर मार पीट

बता दें कि कमलदह पोखरा के सामने मौजूद रेस्टोरेंट के संचालक जिनका नाम इरफान शाह है, उन्होंने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। इरफान ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक देर रात रेस्टोरेंट पर आएं और खाना पैक कराया और पैसे मांगने पर मार पीट (Restaurant Fight) करने लगें।

फर्जी ऐप के जरिये किया पेमेंट का दिखावा

इरफान के मुताबिक बुधवार को कुछ लोग रेस्टोरेंट पर खाना पैक करवाने आए। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने पेमेंट किया, लेकिन वह पैसा इरफान के अकाउंट में आया ही नहीं। इरफान ने दावा किया है कि उन युवकों ने फर्जी ऐप के जरिये दुकान पर पेमेंट का दिखावा किया। वहीं पैसे नहीं आने पर जब इरफान ने दुबारा पैसे का जिक्र किया तो उन युवकों ने इरफान गाली गलौज कि।

साथियों संग रेस्टोरेंट पर पहुँच किया मारपीट

इरफान का कहना था कि बुधवार शाम युवकों ने खाना पैक कराने के बाद ऐप के माध्यम से फर्जी भुगतान का मैसेज दिखाकर पैसा चुकाने का दावा किया था। लेकिन जब पैसे ना आने पर उन लोगों से दुबारा पेमेंट करने को कहा गया तब उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए रेस्टोरेंट से चले गए। लेकिन देर रात लगभग 10 बजे युवक अपने साथ कई अन्य साथियों को लेकर फिर से रेस्टोरेंट पर पहुँचे, जहां उन लोगों ने इरफान के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में शामिल एक युवक गिरफ्तार

इसके बाद हालात को बिगड़ता देख इरफान ने 112 पर फोन कर शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुँची, जहाँ रेस्टोरेंट संचालक इरफान के साथ मारपीट में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। वह उस गिरफ्तार युवक का नाम रोहित कुमार बताया जा रहा है। यह भी पढें: बालू माफियाओं से वसुला गया 100 करोड़ रुपये जुर्माना

वहीं दूसरी तरफ रेस्टोरेंट संचालक इरफान शाह ने सुमित कुमार, चिन्नु कुमार, करन कुमार, साहिल अंसारी और दो अन्य अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसके बाद हिरासत में लिए गए युवक रोहित कुमार से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *