RITES Recruitment 2025: 150 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक
RITES Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस यानी RITES Limited ने 150 Senior Technical Assistant (Mechanical) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। बता दें कि पंजीकरण 9 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है और 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
RITES STA Recruitment 2025: पूरी जानकारी एक नजर में
यह भर्ती सरकारी स्वामित्व वाले इस प्रतिष्ठित PSU में स्थिर करियर और बेहतर वेतन का मौका देती है। गौरतलब है कि लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। हलाकि, इस बार प्रतियोगिता काफी अधिक रहने की उम्मीद है क्योंकि यह भर्ती डिप्लोमा होल्डर्स और अनुभव वाले अभ्यर्थियों के लिए खास अवसर लेकर आई है।
ये भी पढ़ें: CTET 2026 Registration शुरू, अभी करें आवेदन; जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस और एग्ज़ाम डेट्स
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| नियोक्ता | RITES Limited (Ministry of Railways के तहत सरकारी PSU) |
| पद | Senior Technical Assistant (Mechanical) |
| कुल रिक्तियां | 150 |
| आवेदन प्रारंभ | 09 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 11 जनवरी 2026 |
| मासिक वेतन | लगभग ₹29,735 (CTC) |
| बेसिक पे | ₹16,338 प्रति माह |
| आवेदन शुल्क | General/OBC: ₹300+टैक्स, EWS/SC/ST/PwBD: ₹100+टैक्स |
Eligibility Criteria: कौन कर सकता है आवेदन
Educational Qualification
RITES ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए:
- फुल-टाइम डिप्लोमा इन Mechanical / Production / Manufacturing / Industrial / Automobile या संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम
- बता दें कि AICTE/BTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिप्लोमा अनिवार्य है
- खास बात है कि इसी क्षेत्र में डिग्री या पोस्ट-ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं
ये भी पढ़ें: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ₹56,000 तक सैलरी, देखें पूरी जानकारी
Work Experience
- न्यूनतम 2 साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव जरूरी
- संबंधित मैकेनिकल या इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में कार्य अनुभव मान्य होगा
Age Limit
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (30 दिसंबर 2025 तक)
- सरकारी नियमों के अनुसार OBC, SC, ST, PwBD सहित अन्य श्रेणियों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा
Vacancy Distribution: किस ज़ोन में कितनी पोस्ट
इस भर्ती में कुल 150 पद शामिल हैं, जिनकी क्षेत्रवार वितरण इस प्रकार है:
- North Region: 50
- East Region: 75
- West Region: 10
- South Region: 15
गौरतलब है कि पूर्वी क्षेत्र में सबसे ज्यादा रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं।
ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, क्या आप कट-ऑफ पार कर पाए? तुरंत चेक करें!
RITES Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करें
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- Official Website पर जाएं: rites.com खोलें और “Career” सेक्शन में जाएं।
- Notification पढ़ें: योग्यता, आयु सीमा, पद और महत्वपूर्ण तारीखें ध्यान से पढ़ें।
- Registration करें: “Apply Online” पर क्लिक कर नया लॉगिन आईडी बनाएं।
- शैक्षिक व अनुभव विवरण दर्ज करें: डिप्लोमा/डिग्री की जानकारी, संस्थान, वर्ष और अनुभव अपलोड करें।
- Documents Upload करें: पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, डिप्लोमा/डिग्री, अनुभव प्रमाणपत्र और कैटेगरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- Application Fee जमा करें:General/OBC: ₹300, EWS/SC/ST/PwBD: ₹100
- Preview करके Submit करें: सभी जानकारी दोबारा जांचें और आवेदन सबमिट करें।
- Print आउट निकालें: भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी और पेमेंट रिसीट सुरक्षित रखें।
Direct Apply Link: Apply Here
