Robert Kiyosaki ने दी चेतावनी! आने वाली है इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट, जानिए निवेशकों के लिए क्या दी सलाह

Robert Kiyosaki ने दी चेतावनी! आने वाली है इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट, जानिए निवेशकों के लिए क्या दी सलाह

मशहूर फाइनेंशियल एक्सपर्ट और “Rich Dad Poor Dad” के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने एक बार फिर दुनिया को आर्थिक संकट को लेकर चेतावनी (Robert Kiyosaki Market Crash Warning) दी है। कियोसाकी का कहना है कि “दुनिया इस समय एक ऐसे मोड़ पर है जहां इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट देखने को मिल सकती है।”

उन्होंने अपनी किताब “Rich Dad’s Prophecy” का हवाला देते हुए बताया कि यह गिरावट पारंपरिक रिटायरमेंट सेविंग्स अकाउंट और पेपर बेस्ड एसेट्स जैसे शेयर और बॉन्ड पर भारी असर डाल सकती है।

महंगाई और सेविंग्स पर कियोसाकी की चेतावनी (Robert Kiyosaki Market Crash Warning)

बता दें कि रॉबर्ट कियोसाकी मौजूदा महंगाई दर (Inflation Rate) को अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी समस्या मानते हैं। उनके मुताबिक, लगातार बढ़ती महंगाई लोगों की बचत को खत्म कर रही है। उन्होंने बेबी बूमर पीढ़ी के लिए गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले सालों में बहुत से बुजुर्गों को अपने घर खोने या अपने बच्चों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका और चीन के बीच फिर गर्माया व्यापार युद्ध, ट्रंप ने ड्रैगन पर लगाया 100% टैरिफ, 1 नवंबर से लागू

कियोसाकी ने कहा कि मौजूदा फाइनेंशियल सिस्टम और सरकार की नीतियां आम लोगों की मेहनत की कमाई को धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं।

अब Paper Assets नहीं, Silver और Ethereum में निवेश है भविष्य

कियोसाकी का मानना है कि अब समय आ गया है जब निवेशकों को पारंपरिक पेपर एसेट्स से हटकर फिजिकल और क्रिप्टो एसेट्स की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर Silver (चांदी) और Ethereum (एथेरियम) को आने वाले समय के लिए बेहतर निवेश विकल्प बताया है। उनका कहना है कि इन दोनों की औद्योगिक मांग तेजी से बढ़ रही है और इनकी कीमत अभी undervalued है, यानी आने वाले सालों में इनकी कीमत में अच्छी वृद्धि की संभावना है।

2025 में Robert Kiyosaki के सुझाए निवेशों का प्रदर्शन

गौरतलब है कि कियोसाकी के सुझाए गए निवेश इस साल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ET और Finbold Research की रिपोर्ट के अनुसार, सोना, चांदी और बिटकॉइन पर आधारित एक पोर्टफोलियो ने 2025 में करीब 40% का रिटर्न दिया है। इसमें चांदी ने सबसे ज्यादा 47.5% की बढ़ोतरी करते हुए $43.89 प्रति औंस का स्तर छू लिया। वहीं, सोने और बिटकॉइन ने क्रमशः 43.06% और 21.17% की बढ़त दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के नए फैसले से हिला क्रिप्टो बाजार, Bitcoin में 8% और Etherium में 5% की कीमतों में बड़ी गिरावट

निवेशकों के लिए रॉबर्ट कियोसाकी का सबक

रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि समझदारी से किया गया निवेश आपकी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस को बढ़ा सकता है। वे निवेशकों से कहते हैं कि “निवेश करने से पहले संपत्तियों के फायदे, नुकसान और उनके औद्योगिक उपयोग को समझें।” कियोसाकी इसे फाइनेंशियल एजुकेशन का मौका बताते हैं, जो हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। निवेश करने से पहले किसी वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें