OnePlus को बड़ा झटका, कंपनी के भारतीय CEO ने पद से दिया इस्तीफा, वापस लौटे चीन
OnePlus से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कंपनी के इंडिया CEO Robin Liu ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वह भारत छोड़कर चीन लौट चुके हैं। ऐसे समय में यह फैसला आया है जब कंपनी बड़े बदलावों से गुजर रही है, इसलिए सवाल उठ रहा है कि आगे कंपनी का क्या होगा।
क्या है इस्तीफा की असली वजह?
OnePlus के इंडिया CEO Robin Liu के इस्तीफे को लेकर अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं और 31 मार्च उनका आखिरी दिन माना जा रहा है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वह पहले ही चीन लौट चुके हैं।
माना जा रहा है कि यह फैसला कंपनी में चल रहे बड़े ग्लोबल बदलावों के बीच लिया गया है, जहां OnePlus अपने मैनेजमेंट और काम करने के तरीके को नया रूप दे रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे एक बड़ी रणनीतिक शिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Stylus सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और 2.8K डिस्प्ले के साथ OnePlus Pad Go 2 भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर
OnePlus को क्यों लगा बड़ा झटका?
Robin Liu का OnePlus के साथ सफर काफी अहम रहा है, क्योंकि जब उन्होंने 2018 में कंपनी जॉइन की थी, तब ब्रांड भारत में मुश्किल हालात से गुजर रहा था और रिटेलर्स के साथ विवाद के चलते बाजार में उसकी पकड़ कमजोर पड़ गई थी।
ऐसे समय में उन्होंने कंपनी को संभाला और धीरे-धीरे फिर से मजबूत बनाया, खासकर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में वन प्लस की पहचान दोबारा खड़ी की। यही वजह है कि उनका अचानक इस्तीफा (OnePlus India CEO Resigns) कंपनी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
बता दें की इसके पीछे सिर्फ उनका निजी फैसला नहीं बल्कि OPPO ग्रुप की नई रणनीति भी जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें OnePlus और Realme जैसे ब्रांड्स को एक साथ लाकर एक ही मैनेजमेंट के तहत चलाने की तैयारी है, और इसी बदलाव के तहत Robin Liu को Sky Li को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था, जो पहले से अलग व्यवस्था थी, इसलिए माना जा रहा है कि यही बड़ा बदलाव उनके इस्तीफे की मुख्य वजह बना।
गिरता मार्केट शेयर भी बढ़ा रहा दबाव
OnePlus के लिए भारत में हालात धीरे-धीरे मुश्किल होते नजर आ रहे हैं, क्योंकि कंपनी का मार्केट शेयर लगातार नीचे जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2024 में जहां कंपनी की हिस्सेदारी 3.9% थी, वहीं 2025 में यह घटकर सिर्फ 2.4% रह गई, यानी करीब 38.8% की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस बीच Samsung और Vivo जैसे ब्रांड्स ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है, जिससे OnePlus पर दबाव साफ दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, एक घंटे में निवेशकों के 13 लाख करोड़ खाक
अब आगे क्या होंगे बदलाओ?
कंपनी ने अब अपनी रणनीति बदलते हुए फिर से ऑनलाइन सेल्स पर फोकस बढ़ाना शुरू किया है, ताकि खर्च कम किया जा सके और मुनाफा बचा रहे। लेकिन असली सवाल यही है कि क्या यह नया कदम OnePlus को फिर से ट्रैक पर ला पाएगा, क्योंकि स्मार्टफोन इंडस्ट्री पहले ही महंगे कंपोनेंट्स और बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों से जूझ रही है।
