सिंगापुर के टॉप इन्वेस्टमेंट बैंकर की पत्नी हैं रोहिणी आचार्या, जानिए पती समरेश सिंह से जुड़ी खास बातें

सिंगापुर के टॉप इन्वेस्टमेंट बैंकर की पत्नी हैं रोहिणी आचार्या, जानिए पती समरेश सिंह से जुड़ी खास बातें

Rohini Acharya Husband: बिहार की राजनीति इन दिनों एक नए विवाद को लेकर गर्माई हुई है। दरसल RJD की 2025 बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक बड़ा कदम उठाकर परिवार से दूरी बनाने की घोषणा कर दी। उनका यह फैसला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। खास बात है कि इस विवाद के बीच लोगों की दिलचस्पी रोहिणी की निजी जिंदगी और विशेष रूप से उनके पति के बारे में बढ़ती जा रही है।

रोहिणी आचार्या के परिवारिक विवाद के बीच बढ़ी पति समरेश सिंह में दिलचस्पी

सिंगापुर में कई सालों से रह रहीं Rohini Acharya इन दिनों अपने परिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं, और खास बात है कि इस विवाद के बाद लोगों की नजर उनके पति समरेश सिंह पर टिक गई है, जो वहां एक प्रतिष्ठित इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करते हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर उभरे विवाद के बीच लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर रोहिणी आचार्या का पती (Rohini Acharya husband) कौन हैं और उनकी प्रोफेशनल लाइफ कैसी है।

ये भी पढ़ें: मोकामा में फिर भड़का बाहुबली राजनीति का संग्राम, अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

पिता को बचाने की कोशिश गुनाह

इसी बीच रोहिणी ने X पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें किडनी दान जैसे निजी फैसलों के लिए भी गलत ठहराया जा रहा है। उन्होंने दर्द भरे शब्दों में लिखा कि,

पिता को बचाने की कोशिश को ‘गुनाह’ बताया जा रहा है, और कोई भी बेटी उनकी तरह गलती न करे।

हालाकि उनके इस पोस्ट के बाद पारिवारिक तनाव और बढ़ता दिखा, जिससे लोगों का ध्यान एक बार फिर उनकी सिंगापुर वाली जिंदगी की ओर चला गया।

Rohini Acharya Husband – कौन हैं रोहिणी आचार्या के पति?

रोहिणी आचार्या ने साल 2002 में समरेश सिंह से शादी की थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समरेश सिंह पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर राव रणविजय सिंह के बेटे हैं। शादी के बाद दोनों पहले अमेरिका में रहे और फिर सिंगापुर में बस गए, जहां वर्तमान में वे अपने तीन बच्चों अनन्या, आदित्य और अरिहंत के साथ रहते हैं।

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, RJD में लौटने से बेहतर मौत, तेजस्वी को लेकर कही ये बात

सिंगापुर में बड़े पद पर हैं समरेश सिंह

खास बात है कि समरेश सिंह की पेशेवर यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए इकोनॉमिक्स और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स, फाइनेंस और इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स पूरा किया। इसके बाद वे INSEAD बिजनेस स्कूल से एमबीए (फाइनेंस) कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना करियर मजबूत करते गए।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि समरेश सिंह फिलहाल सिंगापुर की प्रतिष्ठित कंपनी Evercore में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मर्जर्स और एक्विज़िशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।

BJP का हमला “जो परिवार नहीं संभाल सके, बिहार कैसे संभालेंगे?”

RJD के भीतर चल रहे इस विवाद पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा,

जो अपने परिवार को साथ नहीं रख सकते, वे बिहार कैसे चलाएंगे? यह उनकी मानसिकता है जो उनके भविष्य का फैसला करेगी।

हालाकि बीजेपी ने यह भी कहा कि पारिवारिक मामलों पर वे अधिक टिप्पणी नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में RJD को बड़ा झटका, खिसक गया मुस्लिम-यादव वोट बैंक; जानिए राजद की हार के बड़े कारण

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें