प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत के बीच मदद के लिए आगे आए एजाज खान, किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा

Ajaz Khan Premanand Maharaj Kidney Donation
1 min read

Ajaz Khan Premanand Maharaj Kidney Donation: प्रेमानंद महाराज की सेहत पिछले कुछ समय से चिंताजनक रही है। उन्हें पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (PKD) है, जिसकी वजह से उनकी हाल की पदयात्रा भी स्थगित कर दी गई थी। इस बीच, अभिनेता एजाज खान ने प्रेमानंद जी महाराज को किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई है।

प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करना चाहते हैं एजाज खान – Ajaz Khan Premanand Maharaj Kidney Donation

बता दें कि एजाज अक्सर विवादों में रहे हैं, लेकिन इस बार उनका कदम नेक और सराहनीय माना जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,

“अस्सलाम वकेलुम यारो। प्रेमानंद जी, एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला, कभी किसी को भड़काया नहीं। मेरा जी करता है मैं उन्हें मिलो और अगर मेरी किडनी मैच हो जाए, तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं। यारों, उनके लिए दुआ करो के ये शख्सियत 100 साल और जिएं और हिंदुस्तान का और हम सबका भला करे। मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा सर।”

ये भी पढ़ें: आपके शरीर में दिखने वाले ये मामूली लक्षण बन सकते हैं मौत का कारण, जानीए साइलेंट हार्ट अटैक के संकेत और बचाओ के तरीके

भक्त भी करना चाहते हैं किडनी दान

हालाँकि एजाज खान का यह कदम (Ajaz Khan Premanand Maharaj Kidney Donation) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन वे अकेले नहीं हैं। प्रेमानंद जी के कई भक्तों ने भी उनकी सेहत में सुधार के लिए किडनी देने की इच्छा जताई है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी उनके दर्शन करने आए और उन्होंने भी कहा कि अगर संभव हुआ तो वे महाराज को किडनी देना चाहते हैं।

राज कुंद्रा ने कहा, “मैं आपको पिछले दो साल से फॉलो कर रहा हूं। सोशल मीडिया पे तो छाए हो आप और जो मतलब मैं जब आ रहा था यहां पे सोच रहा था कि मैं क्या पूछूं, सब एक सवाल पूछते हैं, कुछ पूछना चाहिए। जो भी सवाल मेरे मन में आ रहा था अगले दिन उसका आंसर मिल रहा था। आपके जरिए इंस्टाग्राम पर।”

यह देखना दिलचस्प है कि कैसे समाज के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपने आदर्शों के प्रति सम्मान और मानवता दिखा रहे हैं। एजाज खान का यह कदम न सिर्फ उनके लिए बल्कि आम जनता के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

ये भी पढ़ें: रोज़ाना भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं सेहत को 7 जबरदस्त फायदे

कैसा है फिलहाल प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य

गौरतलब है कि प्रेमानंद जी महाराज की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। भक्तों की प्रार्थना और दान करने वालों की पहल ने उनके जीवन में नई ऊर्जा भर दी है। खास तौर पर, यह कहानी समाज में मानवता और सहानुभूति का संदेश देती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किडनी डोनेट का प्रक्रिया कब शुरू होगी, लेकिन इस नेक पहल से समाज में सकारात्मकता और सहानुभूति का माहौल बन रहा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत के बीच मदद के लिए आगे आए एजाज खान, किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा

Comments are closed.