Railway Vacancy 2025-26: रेलवे में निकली 5800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीखें, फीस और चयन प्रक्रिया

Railway Vacancy 2025-26: रेलवे में निकली 5800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीखें, फीस और चयन प्रक्रिया

Railway Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2025 तय की गई है।

RRB NTPC Recruitment 2025: आवेदन में सुधार की सुविधा भी

खास बात यह है कि उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए 23 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरते समय सभी विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

RRB NTPC Recruitment 2025: पदों का विवरण

रेलवे ने इस भर्ती के तहत हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली है। नीचे प्रमुख पदों का विवरण दिया गया है:

पद के नामपदों की संख्या
स्टेशन मास्टर615
गुड्स ट्रेन मैनेजर3416
ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे)59
चीफ कॉमर्शियल/ टिकट सुपरवाइजर (CCTS)161
जूनियर अकाउंट्स/ टाइपिस्ट (JAA)921
सीनियर क्लर्क/ टाइपिस्ट638
कुल पद5810

गौरतलब है कि यह भर्ती केवल ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा और अन्य शैक्षणिक पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

ये भी पढ़ें: बिहार को मिला बड़ा तौफ़ा! 3,822 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे और 2,192 करोड़ से बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क

RRB NTPC Graduate Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

RRB NTPC Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. “Apply” पर क्लिक करें और नया अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।
  3. अकाउंट बनाते समय दी गई जानकारी (मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित) को ध्यानपूर्वक भरें, क्योंकि बाद में इसमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  4. आवेदन फॉर्म को पूरा करें और फीस जमा करें।
  5. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Official नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपया e₹; जानें इसकी खासियत

RRB NTPC Recruitment 2025 के आवेदन शुल्क

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क तय कर दिया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ₹500 शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स-सर्विसमैन, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क घटाकर ₹250 रखा गया है।

बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही करना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना शुल्क जमा करें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

RRB NTPC Vacancy 2025 चयन प्रक्रिया

RRB NTPC Vacancy 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा ताकि योग्य उम्मीदवारों का निष्पक्ष रूप से चयन हो सके। सबसे पहले उम्मीदवारों को पहले चरण (1st Stage CBT) और दूसरे चरण (2nd Stage CBT) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी।

इसके बाद, पद के अनुसार Typing Skill Test या Aptitude Test आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में सफल होते हैं, उन्हें Document Verification और Medical Examination से भी गुजरना होगा। बता दें कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। कुल मिलाकर, यह प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता, सटीकता और मानसिक क्षमता की पूरी तरह से जांच करती है।

ये भी पढ़ें: भारत में बनेगा Google का सबसे बड़ा AI Hub, सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 15 अरब डॉलर निवेश की घोषणा

लिहाजा अगर आप रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक हैं तो RRB NTPC Recruitment 2025 भर्ती एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय पर आवेदन करें और तैयारी में कोई कसर न छोड़ें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें