120Hz डिस्प्ले, 8K कैमरा और दमदार बैटरी के साथ सैमसंग के Galaxy S26 सीरीज की प्रीमियम बाजार में एंट्री, जाने कीमत और फीचर्स

120Hz डिस्प्ले, 8K कैमरा और दमदार बैटरी के साथ सैमसंग के Galaxy S26 सीरीज की प्रीमियम बाजार में एंट्री, जाने कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Series: Samsung ने एक बार फिर प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। California में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 और Galaxy S26+ लॉन्च कर दी है। ये दोनों मॉडल लाइनअप में Galaxy S26 Ultra से नीचे जरूर हैं, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में बिल्कुल समझौता नहीं करते।

इस बार कंपनी ने 2nm बेस्ड Exynos 2600 चिपसेट, Android 16 और One UI 8.5 के साथ बड़े अपग्रेड दिए हैं। हालाकी डिजाइन काफी हद तक परिचित लगता है, लेकिन अंदर किए गए बदलाव इसे पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट बनाते हैं। अगर आप नया फ्लैगशिप लेने का सोच रहे हैं, तो यह लॉन्च आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनSamsung Galaxy S26Samsung Galaxy S26+Samsung Galaxy S26 Ultra
डिस्प्ले6.3″ Dynamic AMOLED 2X, FHD+ (2340×1080), 120Hz adaptive6.7″ Dynamic AMOLED 2X, QHD+ (3120×1440), 120Hz adaptive6.9″ Dynamic AMOLED 2X, QHD+ (3120×1440), 120Hz adaptive + Privacy Display
पीक ब्राइटनेस~2,600 nits~2,600 nits~2,600 nits
चिपसेटSnapdragon 8 Elite Gen 5 / Exynos 2600 (क्षेत्र के हिसाब से)Snapdragon 8 Elite Gen 5 / Exynos 2600 (क्षेत्र के हिसाब से)Snapdragon 8 Elite Gen 5 (प्रमुख प्रोसेसर)
RAM12GB12GB12GB / 16GB
स्टोरेज विकल्प256GB / 512GB256GB / 512GB256GB / 512GB / 1TB
रीयर कैमरा50MP (wide) + 10MP (3x tele) + 12MP (ultra-wide)50MP (wide) + 10MP (3x tele) + 12MP (ultra-wide)200MP (wide) + 50MP (ultra-wide) + 50MP (tele 5x) + 10MP (tele 3x)
फ्रंट कैमरा12MP12MP12MP
बैक कैमरा ज़ूम3x optical3x optical5x optical + 3x (dual tele)
बिट कैमरा तकनीक और फीचर्स8K @30fps, 4K @60fps8K @30fps, 4K @60fps8K @30fps, 4K @60fps + Nightography और AI कैमरा प्रोसेसिंग
बैटरी4,300 mAh4,900 mAh5,000 mAh
वायर्ड चार्जिंग25W45W60W
वायरलेस चार्जिंग15W20W25W
सॉफ्टवेयरAndroid 16, One UI 8.5Android 16, One UI 8.5Android 16, One UI 8.5
डायमेंशन / वेट149.6 × 71.7 × 7.2 mm, ~167 g~159 × 76 × 7.3 mm, ~190 g~164 × 78 × 7.9 mm, ~214 g
अन्य मुख्य फीचर्स5G, Bluetooth 6, Wi-Fi 7, In-display Fingerprint5G, Bluetooth 6, Wi-Fi 7, In-display Fingerprint5G, Bluetooth 6, Wi-Fi 7, In-display Fingerprint, S Pen समर्थन

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 Series में इस बार स्क्रीन एक्सपीरियंस को और बेहतर किया गया है। Galaxy S26 में 6.2 इंच का फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, यानी स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों काफी स्मूद रहेंगे। इसका साइज पिछले मॉडल से थोड़ा बढ़ाया गया है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का मजा और बेहतर हो जाता है।

ये भी पढ़ें: ₹75,000 से कम में मिल रहा Samsung का ₹1.34 लाख वाला Galaxy S24 Ultra, जानें पूरी डील

वहीं Galaxy S26+ में 6.7 इंच का बड़ा और हाई रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोन की स्क्रीन Corning Gorilla Armour 2 से सुरक्षित है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में अतिरिक्त मजबूती मिलती है।

परफॉर्मेंस

Galaxy S26 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आते हैं, जिसमें लेटेस्ट Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि,

ये AI टूल्स रोजमर्रा के काम को आसान और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं। सबसे बड़ी खासियत 2nm टेक्नोलॉजी पर बना नया Exynos 2600 प्रोसेसर है, जिसमें 3.9GHz का पावरफुल प्राइम कोर मिलता है।

बताया जा रहा है कि इस बार चिप के किनारे वेपर चैंबर लगाने से हीट कंट्रोल 29 प्रतिशत तक बेहतर हुआ है। इसका सीधा फायदा गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग में मिलेगा। दोनों डिवाइस 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध हैं।

कैमरा सेटअप

Galaxy S26 और Galaxy S26+ में इस बार दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फोटोग्राफी को एक नया अनुभव देने का दावा करता है। मुख्य कैमरा 50MP का वाइड एंगल लेंस है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है, जिससे कम रोशनी में भी साफ और शार्प तस्वीरें ली जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A55 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत में ₹14,000 की भारी कटौती

इसके साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ आता है, जबकि 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा 120 डिग्री व्यू कैप्चर करता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। खास बात है की ये फोन 8K वीडियो 24fps और 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं, वहीं 4K वीडियो 60fps तक सपोर्ट मिलता है, जिससे हर वीडियो दिखेगा ज्यादा डिटेल और प्रोफेशनल।

बैटरी और चार्जिंग

अगर बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो पिछले 4,000mAh मॉडल से बड़ी है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में आपको थोड़ी ज्यादा बैकअप मिलने की उम्मीद है। यह फोन 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसका वजन 167 ग्राम है, जिससे यह हाथ में हल्का महसूस होता है।

वहीं Samsung Galaxy S26+ में 4,900mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और 45W वायर्ड के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसका वजन 190 ग्राम है, लेकिन बड़ी बैटरी के साथ पावर भी ज्यादा मिलती है।

दोनों फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, बैरोमीटर और अन्य जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं।

भारत में कीमत और उपलब्धता

अगर कीमत की बात करें तो Samsung की नई Galaxy S26 सीरीज भारत में प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री कर चुकी है। Galaxy S26 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 87,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 1,07,999 रुपये रखी गई है। वहीं Galaxy S26+ का 256GB वेरिएंट 1,19,999 रुपये से शुरू होता है और 512GB मॉडल के लिए 1,39,999 रुपये चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टॉरेज के साथ Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

यह सीरीज ब्लू, ब्लैक, पर्पल और व्हाइट जैसे आकर्षक रंगों में आएगी। खरीदारी के लिए फोन Amazon और Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध रहेंगे। अमेरिका में Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर और S26+ की 1,099 डॉलर रखी गई है। कुल मिलाकर यह सीरीज उन लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई है जो स्टाइल, पावर और लेटेस्ट AI फीचर्स एक साथ चाहते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp