बक्सर: जयमाल के मंच पर दुल्हन को गोली मारने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, पीड़िता की हालत नाजुक

Buxar Bride Shooting Accused Arrested
1 min read

बक्सर: मंगलवार की रात बक्सर में जयमाल के मंच पर दुल्हन को गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 13 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार (Buxar Bride Shooting Accused Arrested) कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि लगातार छापेमारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया।

जयमाल के दौरान मची अफरा-तफरी

यह पूरी घटना उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात चौसा पहुंची थी। शादी समारोह पूरे उत्साह के साथ चल रहा था। जैसे ही दुल्हन जयमाल के लिए मंच पर पहुंची, तभी उसका कथित प्रेमी अचानक स्टेज पर चढ़ आया और उसे गोली मार दी।

गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। शादी का माहौल पलभर में चीख-पुकार में बदल गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमलावर मौके से फरार हो गया था। हालाकी पुलिस ने देर रात से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें: बक्सर: शादी बनी मातम, वरमाला के बीच दुल्हन को मारी गोली, आरोपी फरार

प्रेम प्रसंग की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक और घायल दुल्हन एक ही इलाके के रहने वाले हैं और पड़ोसी बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन की शादी तय होने से आरोपी नाराज था और इसी रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि,

पूछताछ पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। अभी प्रेम प्रसंग की बात स्थानीय चर्चाओं तक ही सीमित है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कैसी है दुल्हन की हालत?

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल दुल्हन को सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल दुल्हन का इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक गोली शरीर के नाजुक हिस्से में लगी है, जिससे उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। परिवार सदमे में है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर गुस्सा और डर का माहौल है।

क्या है SP शुभम आर्य का बयान?

बक्सर में जयमाल के मंच पर दुल्हन को गोली मारे जाने की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने साफ कहा है कि,

आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए भी लगातार प्रयास चल रहे हैं और मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर: तीन माह की थी गर्भवती, पहले पति से झगड़ा… फिर कमरे में मिला शव

बता दें की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, हालांकि अभी तक घटना की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। इस गोलीकांड ने शादी समारोहों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। खुशियों के माहौल में हुई इस घटना से पूरा इलाका दहशत में है और अब सबकी नजर पुलिस की जांच और घायल दुल्हन की सेहत पर टिकी हुई है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →