200MP कैमरा, 10-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले और जबरदस्त फीचर के साथ Samsung Galaxy Z TriFold लॉन्च, जाने भारत में कीमत और बाकी डीटेल

200MP कैमरा, 10-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले और जबरदस्त फीचर के साथ Samsung Galaxy Z TriFold लॉन्च, जाने भारत में कीमत और बाकी डीटेल

Samsung Galaxy Z TriFold India Price: यदि आप फ्यूचरिस्टिक स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे थे, तो Samsung ने अपना दमदार Galaxy Z TriFold दुनिया के सामने पेश कर दिया है। खास बात है कि ये फोन दो बार फोल्ड होता है और खुलते ही एक मिनी-टैबलेट में बदल जाता है।

हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी चुप्पी साधी हुई है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि इसकी कीमत ₹2 लाख से भी ऊपर जा सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं की ये सुपर-प्रीमियम फोन हमारे देश में कब आएगा और क्या कुछ खास इस फोन मे मिलेगा

Samsung Galaxy Z TriFold का स्पेसिफिकेशन

Samsung ने अपने पहले ट्राई-फोल्ड फोन को एक प्रीमियम “अगली पीढ़ी का डिवाइस” बताते हुए लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल पैनल फोल्डेबल डिस्प्ले है, जो इसे मार्केट में सबसे अलग बनाता है। बता दें कि फोन खुलने पर यह 10.0-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले प्रदान करता है।

वहीं बाहर की तरफ 6.5-इंच Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X कवर स्क्रीन दी गई है, दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन की डिस्प्ले तकनीक Samsung की मौजूदा Fold सीरीज़ से भी आगे निकलती है।

ये भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फ़ी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Wobble One भारत में लॉन्च, जानें फीचर और कीमत

प्रोसेसर और स्टोरेज

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन वाकई कमाल का है। कंपनी ने इसमें क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 एलीट (3 नैनोमीटर) चिपसेट दिया है, जो फोन को बेहद ताकतवर बनाता है। इसमें 16GB रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज जैसी हाई-लेवल खूबियाँ मिलती हैं, जिससे भारी ऐप्स और मल्टीटास्किंग भी आसानी से हो जाती है।

Galaxy Z TriFold में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की जगह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, ताकि फोन पकड़ते ही लॉगिन करना और भी आसान हो जाए।

कैमरा सेटअप

Galaxy Z TriFold में कंपनी ने ऐसा कैमरा सेटअप दिया है जो इसे सच में प्रीमियम स्मार्टफ़ोन की कतार में खड़ा कर देता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का ओआईएस प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलता है, जो 30 गुना डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें: iQOO 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इतना बढ़िया कॉम्बिनेशन दिन हो या रात, हर तरह की तस्वीरों को बेहद साफ और शानदार बना देता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें दो 10 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं, जिससे आप फोन को कवर मोड में रखें या पूरी तरह खोलकर इस्तेमाल करें, हर एंगल से सेल्फी क्वालिटी बेहतरीन ही मिलती है।

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy Z TriFold में 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो इसके बड़े डिस्प्ले और मल्टी-फोल्ड मेकैनिज़्म को देखते हुए काफी प्रभावशाली मानी जा रही है। यह बैटरी रोज़मर्रा के इस्तेमाल में अच्छा बैकअप देने का दावा करती है।

फोन में 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूज़र तेज़ी से फोन को चार्ज कर पाते हैं और बार-बार चार्जर लगाने की झंझट भी कम हो जाती है।

Galaxy Z TriFold India Price: कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

Samsung ने पुष्टि की है कि Galaxy Z TriFold सबसे पहले दक्षिण कोरिया में 12 दिसंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके बाद यह चीन, ताइवान, सिंगापुर, यूएई और अमेरिका जैसे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा, जहाँ लोग इसे प्रीमियम ऑफ़लाइन स्टोर में खुद इस्तेमाल करके देखने का मौका पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 6,500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Oppo A6x भारत में लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

हालांकि भारत को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का मानना है कि इसकी कीमत (Samsung Galaxy Z TriFold India Price) करीब ₹2,50,000 तक हो सकती है, क्योंकि सैमसंग के पिछले अल्ट्रा-लक्ज़री फोल्ड होने वाले फोन भी इसी रेंज में आए थे। गौरतलब है कि भारत में इसके 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp