iQOO 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 15 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। खास बात है की यह फ़्लैगशिप स्मार्टफोन 26 नवंबर को ग्लोबल और इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह फोन आपके बजट और तकनीक की दुनिया में क्या धमाका करने वाला है।

iQOO 15 का स्पेसिफिकेशन

बता दें की iQOO 15 में 6.85 इंच की शानदार 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को बेहतरीन बनाती है। खास बात है की इसका प्रीमियम डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाता है। IQOO 15 दो कलर वेरिएंट्स, लेजेंड और ऐल्फा में उपलब्ध होगा। यह फ़ोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन इंडियन वेरिएंट में कुछ स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और Dolby Audio के साथ Moto G57 और G57 Power लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

iQOO 15 का स्टोरेज और परफॉर्मेंस

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU का सपोर्ट दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त है। हालाकी, चीनी वेरिएंट में 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज मिलता है, भारत में 1TB स्टोरेज वेरिएंट आएगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

iQOO 15 के कैमरा फीचर्स

iQOO 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो किसी भी दृश्य को बेहतरीन डिटेल और रंगों के साथ कैप्चर करने में सक्षम है।

सेल्फी प्रेमियों के लिए भी खास है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जो शानदार पोर्ट्रेट और क्लियर सेल्फी सुनिश्चित करता है। कुल मिलाकर, यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग दोनों के लिए उच्च क्वालिटी का अनुभव देता है।

ये भी पढ़ें: अब आधार साथ रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए इसके फायदे

iQOO 15 की बैटरी और चार्जिंग

iQOO 15 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना चार्जिंग की चिंता के फोन चलाने की सुविधा देती है। खास बात है की इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे बैटरी जल्दी भरती है और आप लगातार गेमिंग, वीडियो या सोशल मीडिया का मज़ा ले सकते हैं।

भारत में कब लॉन्च होगा iQOO 15?

गौरतलब है कि iQOO 15 का ग्लोबल डेब्यू 26 नवंबर को होने वाला है। हालाकी, लॉन्च से पहले ही इसके भारत वेरिएंट की कीमत लीक हो गई है। टिप्सटर की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹72,999 हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹79,999 तक पहुँच सकती है।

ये भी पढ़ें: Realme P4X 5G का भारत में लॉन्च कन्फर्म, मिलेगा 90FPS GT मोड, VC कूलिंग और 45W फास्ट चार्जिंग

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें