SEBI में नौकरी का मौका, 110 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और एग्जाम डिटेल

SEBI में नौकरी का मौका, 110 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और एग्जाम डिटेल

Banking Jobs: अगर आप बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो SEBI Grade A Recruitment 2025 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है। Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने हाल ही में 110 Grade A Assistant Manager पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार sebi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SEBI Grade A Vaccancy में कौन-कौन से पद हैं?

इस भर्ती में कुल 110 पद हैं और उम्मीदवारों की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/EWS/PwBD) को सरकार के नियमों अनुसार छूट मिलेगी।

पोस्ट-वाइज विभाजन इस प्रकार है:

  • General Stream: 56
  • Legal Stream: 20
  • Information Technology Stream: 22
  • Research Stream: 4
  • Official Language Stream: 3
  • Engineering (Electrical): 2
  • Engineering (Civil): 3

इस वैकेंसी डिटेल के हिसाब से उम्मीदवार अपनी विषयसंबंधी पात्रता देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सीवेज ट्रीटमेंट वाली कंपनी Vishvaraj Environment ला रही है ₹2250 करोड़ का IPO, जानें कंपनी की स्ट्रेटेजी और बिजनेस मॉडल

SEBI Grade A Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क और योग्यता

SEBI Grade A Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क और शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है:

  • Unreserved / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹1,000 + 18% GST
  • SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 + 18% GST

योग्यता के लिए यह ज़रूरी है कि उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री हो और SEBI की आयु सीमा मानदंडों को पूरा करते हों। यह बात खास तौर पर ध्यान देने वाली है कि विषय विशेषज्ञता और शैक्षिक पृष्ठभूमि में छूट नहीं है।

आवेदन की आखिरी तारीख और जरूरी लिंक

SEBI Grade A Recruitment 2025 के लिए आवेदन 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवार SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आवेदन की अंतिम तिथि क्या होगी।

ये भी पढ़ें: Gmail छोड़िए, अब अपनांए भारतीय ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail, सिर्फ 2 मिनट में बनेगा अकाउंट

SEBI क्या है और इसका क्या काम होता है?

SEBI यानी Securities and Exchange Board of India भारत में स्टॉक मार्केट (शेयर बाज़ार) को नियंत्रित व विनियमित करने वाली प्रमुख संस्था है। इसका मुख्य कार्य बाजार को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियम बनाना, निवेशकों के हितों की रक्षा करना और धोखाधड़ी को रोकना है।

SEBI का मुख्यालय मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kurla Complex) में स्थित है। इसके अलावा, इसके क्षेत्रीय कार्यालय निम्न स्थानों पर हैं:

  • नई दिल्ली (उत्तरी क्षेत्र)
  • कोलकाता (पूर्वी क्षेत्र)
  • चेन्नई (दक्षिणी क्षेत्र)
  • अहमदाबाद (पश्चिमी क्षेत्र)

शुरुआत में SEBI एक गैर-सांविधिक (non-statutory) संस्था थी, यानी उसके पास विधायी शक्तियाँ नहीं थीं। बाद में उसे वैधानिक (statutory) अधिकार प्रदान किए गए ताकि वह अधिक प्रभावशाली और सक्षम हो सके।

प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग और परीक्षा पैटर्न

SEBI SC, ST, OBC-NCL और PwBD उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग प्रदान करता है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में इस आवश्यकता का विवरण दे सकते हैं। यह प्रशिक्षण परीक्षा पैटर्न को समझने और बेहतर तैयारी करने में बेहद मददगार साबित होती है।

ये भी पढ़ें: 1750 करोड़ रुपये का IPO ला रही है Karamtara Engineering, रणबीर कपूर, आमिर खान और रोहित शर्मा ने लगाया है करोड़ों का दांव

परीक्षा पैटर्न

चरणपरीक्षा का प्रकारमुख्य विषय / पेपरअंक / प्रश्नमहत्वपूर्ण विवरण
Phase 1ऑनलाइन (Objective)Paper 1 – General Awareness, English, Quantitative Aptitude, Reasoning

Paper 2 – Stream-specific subjects

प्रत्येक पेपर 100 अंकगलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू
Phase 2ऑनलाइन (Objective + Descriptive)Paper 1 – English (Descriptive)

Paper 2 – Stream-specific (Objective)

प्रत्येक पेपर 100 अंककेवल Phase 1 क्वालिफाइड उम्मीदवार ही शामिल होंगे
Phase 3इंटरव्यूव्यक्तिगत साक्षात्कारअंतिम चयन में मुख्य भूमिका

SEBI Grade A Recruitment 2025 एक सुनहरा अवसर है उन लोगों के लिए जो शेयर बाजार और वित्त के क्षेत्र में खुद को स्थापित करना चाहते हैं। यदि आप पात्र हैं और तैयारी शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवसर को हाथ से न जाने दें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें