1750 करोड़ रुपये का IPO ला रही है Karamtara Engineering, रणबीर कपूर, आमिर खान और रोहित शर्मा ने लगाया है करोड़ों का दांव

Ranbir Kapoor, Aamir Khan, Rohit Sharma, Jasprit Bumrah Investment in Karamtara Engineering IPO Details
1 min read

Karamtara Engineering IPO: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारे अब कॉर्पोरेट सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर, आमिर खान, करण जौहर, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने पावर ट्रांसमिशन कंपनी करमतारा इंजीनियरिंग के प्री-आईपीओ राउंड में करोड़ों का निवेश किया है। खास बात यह है कि इस कंपनी का आने वाला IPO मार्केट में बड़ा बज़ बनाने वाला है।

करमतारा इंजीनियरिंग बनी बॉलीवुड और क्रिकेटर्स की पसंद

पावर ट्रांसमिशन कंपनी करमतारा इंजीनियरिंग के प्री-IPO राउंड में रणबीर कपूर, आमिर खान, करण जौहर, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया है। सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, कंपनी के प्रमोटर्स तनवीर सिंह और राजीव सिंह ने 310 रुपये प्रति शेयर की दर से 34 लाख से ज्यादा इक्विटी शेयर ट्रांसफर किए, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 106 करोड़ रुपये रही।

नामनिवेश राशि (₹)खरीदे गए शेयर
रणबीर कपूर (बॉलीवुड स्टार)5 करोड़1,61,300
आमिर खान (दंगल स्टार)4 करोड़1,29,050
करण जौहर (फिल्ममेकर)1.5 करोड़
रोहित शर्मा (क्रिकेट कप्तान)2 करोड़64,520
जसप्रीत बुमराह (स्टार बॉलर)2 करोड़64,520

Karamtara Engineering IPO डिटेल्स

करमतारा इंजीनियरिंग ने जनवरी 2025 में सेबी के पास प्रीलिमिनरी पेपर्स जमा किए थे। कंपनी का लक्ष्य है कि वह 1750 करोड़ रुपये का IPO लाए। इसमें से-

  • 1350 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू
  • 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS)

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिले 1050 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें: देशभर में खुलेंगे 72,300 EV चार्जिंग स्टेशन, मिलेगा 80% सब्सिडी,जानें पूरी गाइडलाइन

कंपनी का बिजनेस मॉडल

Karamtara Engineering एक बैकयार्ड्स-इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरर है जो-

  • ट्रांसमिशन लाइन्स के लिए लैटिस स्ट्रक्चर्स
  • सोलर-विंड सेक्टर और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स के लिए फास्टनर्स
  • ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन हार्डवेयर फिटिंग्स और एक्सेसरीजका निर्माण करती है।

मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी

गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है।

  • वित्त वर्ष 2023: 42.36 करोड़ रुपये का मुनाफा
  • वित्त वर्ष 2024: टैक्स के बाद 102.65 करोड़ रुपये का मुनाफा

यानि सिर्फ एक साल में कंपनी का प्रॉफिट दोगुने से भी ज्यादा हो गया।

ये भी पढ़ें: बिकने वाली है IPL की चैंपियन टीम RCB! 177,530,000,000 रुपये है कीमत; ये शख्स हो सकता है नया मालिक

विंड एनर्जी सेक्टर में एंट्री करेगी करमतारा इंजीनियरिंग

खास बात यह है कि कंपनी अब विंड एनर्जी सेक्टर में भी एंट्री ले रही है। करमतारा इंजीनियरिंग एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है, जहां विंड टर्बाइन के लिए ट्यूबलर टावर्स बनाए जाएंगे। उम्मीद है कि यह यूनिट वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही से ऑपरेशनल हो जाएगी।

हालांकि अभी IPO की लॉन्चिंग डेट तय नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से बॉलीवुड और क्रिकेटर ने इस कंपनी पर भरोसा जताया है, उससे मार्केट में कंपनी को लेकर उत्साह बढ़ गया है। निवेशक अब बेसब्री से Karamtara Engineering IPO का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें