Semicon 2024: सेमीकंडक्टर श्रेत्र में भारत के हाथ लगी बड़ी सफलता। भारत में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करने आगे आई ये विदेशी कंपनी

Semicon 2024
1 min read

Semicon 2024: नमस्कार दोस्तों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पहल से भारत, धीरे-धीरे सेमीकंडक्टर का केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि सेमीकॉन 2024 (Semicon 2024) शिखर सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया गया है। वहीं इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमानदारी से इच्छा जताई कि “दुनिया के हर उपकरण में भारत में बनी चिप हो।” वहीं इस दौरान एक विदेशी निगम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि एक विदेशी कंपनी भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग में महत्वपूर्ण निवेश करने कि दिशा में इच्छा व्यक्त किया है, जो भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि यह निवेश नीदरलैंड्स कि एक निगम द्वारा किया जाएगा। वहीं अगर कुल निवेश रकम की बात करें तो नीदरलैंड्स कि एक कंपनी द्वारा भारत में 8400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। वहीं अब बात करें उस कंपनी के विषय में, तो उस कंपनी का नाम NXP सेमीकंडक्टर्स है। बता दें कि NXP सेमीकंडक्टर्स अगामी कुछ वर्षों में भारत में अपने शोध और विकास प्रयासों को बढ़ाने के लिए $1 बिलियन डॉलर (लगभग ₹8400 करोड़) से अधिक का निवेश कर सकती है।

NXP के CEO ने क्या कहा

बुधवार को सेमीकॉन इंडिया 2024 में, NXP के कार्यकारी निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ कर्ट सीवर्स ने कहा कि व्यवसाय पूरे उद्योग के साथ बातचीत कर रहा है। कर्ट सीवर्स ने कहा, “इस संदर्भ में, NXP अगले कुछ वर्षों में भारत में अपने R&D प्रयासों को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एक बिलियन डॉलर से अधिक है।” सीवर्स के अनुसार, NXP लगभग आधी सदी से भारत में काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, “हमारे पास लगभग 3,000 कर्मचारी और इंजीनियर हैं।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि “दुनिया के कुछ सबसे नए सेमीकंडक्टर डिवाइस हमारे द्वारा बनाए गए हैं। मैं अभी भारत में जो बदलाव देख रहा हूँ, वह यह है कि आगे बढ़ते हुए, हम भारत के लिए जितना काम करेंगे, उतना ही दुनिया के लिए भी करेंगे।”

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ ने क्या कहा

बता दें कि रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO हिदेतोशी शिबाता ने उद्घाटन सत्र के दौरान घोषणा किया कि कंपनी ने सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग प्लांट के लिए सीजी पावर के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक, रेनेसास का इरादा भारत में दोगुने से ज़्यादा कर्मचारी रखने का है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO और प्रबंध निदेशक रणधीर ठाकुर के अनुसार, 2047 तक ‘विकसित भारत’ सेमीकंडक्टर व्यवसाय के इर्द-गिर्द बनाया जाएगा। रणधीर ठाकुर ने कहा कि, “हम इस यात्रा के हिस्से के रूप में 50,000 नौकरियाँ उत्पन्न करेंगे, जो कि अभी शुरुआत है।”

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *