60 करोड़ के धोखाधड़ी केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने रिपोर्ट को बताया निराधार

60 करोड़ के धोखाधड़ी केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने रिपोर्ट को बताया निराधार

Shilpa Shetty 60 crore Fraud Case: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या फिटनेस वीडियो नहीं, बल्कि 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स पर शिल्पा ने खुद चुप्पी तोड़ी है और उन्हें पूरी तरह “निराधार” बताया है।

Shilpa Shetty 60 crore Fraud Case: क्या है शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा आरोप?

बता दें कि मंगलवार, 17 दिसंबर को खबर सामने आई थी कि मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। यह केस करीब 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि यह मामला 14 अगस्त को मुंबई में दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा उस कंपनी के निदेशक थे, जो अब बंद हो चुकी है। कंपनी का नाम बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड था, जो होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती थी।

ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

शिल्पा शेट्टी का इंस्टाग्राम पर आया बड़ा बयान

इन खबरों के सामने आने के बाद Shilpa Shetty ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान साझा करते हुए साफ किया कि उनके खिलाफ चलाई जा रही सभी खबरें पूरी तरह निराधार और सोच-समझकर फैलाई गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि,

जिन बातों को मुद्दा बनाया जा रहा है, उन्हें बिना किसी कानूनी आधार के आपराधिक रूप देने की कोशिश की जा रही है।

Shilpa Shetty ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में पहले ही याचिका दायर की जा चुकी है और मामला अभी विचाराधीन है। शिल्पा शेट्टी ने आगे बताया कि, उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि न्याय जरूर मिलेगा।

खास बात है कि उन्होंने देश की कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रणाली पर विश्वास जताते हुए मीडिया से भी अपील की कि कोर्ट में मामला चल रहा है, इसलिए रिपोर्टिंग में संयम रखा जाए।

राज कुंद्रा ने दी सफाई, नोटबंदी से जोड़ा नुकसान

जांच के दौरान राज कुंद्रा ने दावा किया कि 60 करोड़ रुपये की रकम का एक हिस्सा अभिनेत्री बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को पेशेवर शुल्क के तौर पर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कंपनी बिजली से जुड़े उपकरणों और घरेलू सामान के कारोबार में काम करती थी।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये

राज कुंद्रा के अनुसार, साल 2016 की नोटबंदी के बाद कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा, जिससे आर्थिक संकट पैदा हुआ और उधार ली गई रकम लौटाना संभव नहीं हो सका।

शिकायतकर्ता ने क्या आरोप लगाए हैं?

बता दें कि शिकायतकर्ता दीपक कोठारी का कहना है कि साल 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उन्हें बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में करीब 60 करोड़ रुपये लगाने के लिए राजी किया था, लेकिन आरोप है कि यह रकम कारोबार में इस्तेमाल होने के बजाय निजी फायदे के लिए इधर-उधर कर दी गई।

इसी आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के दौरान नए आरोप जोड़ने लायक सामग्री मिलने की बात कही है। इस पूरे मामले के साथ जांच का दायरा और बढ़ सकता है, क्योंकि शिकायतकर्ता अब प्रवर्तन निदेशालय से संपर्क कर कथित अपराध से जुड़े पैसों की पहचान, तलाश और जब्ती की मांग करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: रणवीर संग 20 साल की सारा का रोमांस देख भड़के लोग, जानें धुरंधर की कास्टिंग पर मेकर्स की सफाई

गौरतलब है कि Shilpa Shetty 60 crore Fraud Case में मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत संपत्तियों की कुर्की की मांग भी की जा सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp