किसी वरदान से कम नहीं सुबह खाली पेट भिंगे हुए किशमिश खाना, जाने इसके बड़े फायदे

किसी वरदान से कम नहीं सुबह खाली पेट भिंगे हुए किशमिश खाना, जाने इसके बड़े फायदे

Soaked Raisins Benefits: आजकल लोग फिट रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और डाइट प्लान्स अपनाते हैं, लेकिन हमारी रसोई में ही कई ऐसे सुपरफूड मौजूद हैं, जो चुपचाप सेहत का ख्याल रखते हैं। उन्हीं में से एक है किशमिश। खास बात है कि अगर किशमिश को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

Soaked Raisins Benefits: किसी वरदान से कम नहीं है भिगोई किशमिश

जब किशमिश को रात भर पानी में भिगो दिया जाता है, तो इसके पोषक तत्व शरीर में जल्दी और बेहतर तरीके से अवशोषित हो पाते हैं। बता दें कि भिगोई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: रोज़ाना भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं सेहत को 7 जबरदस्त फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार

भिगोई किशमिश में कैल्शियम और बोरोन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। खासकर बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से हड्डियों को जरूरी पोषण मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

Soaked raisins में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने वालों के लिए यह एक आसान घरेलू उपाय हो सकता है।

शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद

गौरतलब है कि भिगोई किशमिश लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक मानी जाती है। यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है।

मांसपेशियों को मिलती है ताकत

भिगोई किशमिश में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करते हैं। जो लोग जल्दी थक जाते हैं, उनके लिए यह आदत फायदेमंद हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सूजन से लेकर बदबूदार सांस तक, जानें किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण

स्किन को बनाती है हेल्दी और ग्लोइंग

Vitamin E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर Soaked raisins त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से त्वचा में निखार आ सकता है और समय से पहले झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है।

हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो भिगोई किशमिश आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और कैलोरी वजन बढ़ाने में मदद करती है।

आयरन की भरपूर मात्रा

बता दें कि किशमिश में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सुबह खाली पेट भिगोई किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जिससे एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है।

पेट को रखे दुरुस्त

भिगोई किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

कैसे करें सेवन?

अगर आप भिगोई किशमिश का पूरा फायदा लेना चाहते हैं, तो इसका तरीका भी सही होना जरूरी है। इसके लिए रात में 8 से 10 किशमिश एक कटोरी सादे पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठते ही खाली पेट इन्हें अच्छे से चबा-चबाकर खाएं।

ये भी पढ़ें: जानें गिलोय रस के पेट और शरीर के लिए कमाल के फायदे

किशमिश खाने के बाद उसी पानी को पी लेना और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें किशमिश के पोषक तत्व घुल जाते हैं, जो पाचन सुधारने से लेकर शरीर को अंदर से ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Jai Jagdamba News Whatsapp