बक्सर में गोली लगने से फौजी की गई जान, कनपटी के पास लगी गोली

Soldier death in Buxar due to bullet shot in head

Soldier Death in Buxar: बिहार के बक्सर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। वहीं बात करें उस खबर कि तो बता दे की बक्सर में एक फौजी कि मौत (Soldier Death in Buxar) हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कि मौत गोली लगने से हुई है। अब क्या है पुरा मामला और किन कारणों से फौजी कि मौत हुई है, ये चलिए हम आपको बताते हैं।

Soldier Death in Buxar: अपने बंदुक से खुद को मारी गोली

बता दें कि यह पुरा मामला सिमरी प्रखंड के तिलकराय हाता ओपी के छोटका राजपुर गांव का है। दरसल छोटका राजपुर गांव में एक  रिटायर्ड फौजी ने अपने लाइसेंसी बंदुक से खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी को समाप्त कर लिया है। वहीं आत्महत्या (Soldier Death in Buxar) करने वाले रिटायर्ड फौजी का नाम अरुण कुमार सिंह बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 49 वर्ष थी।

Soldier Death in Buxar: कनपटी के पास लगी गोली

बता दें कि यह घटना शुक्रवार को दोपहर बाद घटित हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर बाद अरुण कुमार ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है। इस दौरान गोली उनके सिर में कनपटी के पास लगी, जो सुराख बनाते हुए दुसरी तरफ पहुँच गई, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत (Soldier Death in Buxar) हो गई।

सिमा पर दुश्मनों से लड़ने वाला फौजी हार गया जिंदगी का जंग

बता दें कि घटना स्थल पर पहुचने के बाद स्थानीय लोगों से बात चीत में पता चला कि यह घटना (Soldier Death in Buxar) दोपहर बाद, तकरीबन 4 बजे के आसपास घटित हुई है। लोगों ने बताया कि हम इनके घर से लगभग 50 कदम की दूरी पर बैठे हुए थे। तभी अचानक बंदुक से गोली छुटने जैसी आवाज सुनाई दिया, जिसके उपरांत हम लोग इनके घर पर पहुँचे। लोगों ने बताया कि जब हम घर के अंदर का नजारा देखें तो हैरान रह गएं कि आखिर किस कारण से सिमा पर दुश्मनों से लड़ने वाला फौजी आज जिंदगी के जंग में हार गया।

बक्सर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे अरूण

लोगों ने बताया कि फौज से रिटायर होने के बाद अरूण बक्सर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। लेकिन किसी कारणवश वे गुरूवार को वे गाँव आए हुए थें। और शुक्रवार को ये घटना हो गई है। लोगों ने इस घटने की सूचना तिलकराय हाता ओपी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर जांच के लिए उप निरीक्षक लाल बाबू सिंह पहुंचे। बता दें कि घटनास्थल पहुंचने के बाद उप निरीक्षक ने इसकी सूचना SDPO अफाक अंसारी को दी। नतीजतन  SDPO भी मौके पर पहुंच गएं।

SDPO अफाक अंसारी से प्राप्त जानकारी

SDPO अफाक अंसारी से प्राप्त की गई जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्ति फौजी ने आत्महत्या किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गोली कनपटी के पास लगी थी। वही मौके पर पहुंचने के बाद विभाग द्वारा पिस्तौल को जब्त कर लिया गया है। जबकि इस घटना की जांच के लिए ‌फोरेन्सिक जांच के टीम को भी बुलाया गया था। बता दें कि अधिकारी ने फिलहाल घटना के पीछे के कारण को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लेकिन इतना बताया गया है कि उनकी उनके परिवार जनों से कुछ अनबन हुई थी।

Veer

Veer

Veer जय जगदम्बा न्यूज के Founder (CEO) हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी खबर के अलावा देश-विदेश से जुड़ी खबरें पेस करते हैं। यह एक नई शुरुआत है ऐसे में आप जय जगदंबा न्यूज़ का साथ बनाए रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय रेलवे ने निकाला Group-C और Group-D पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती

Sat Nov 16 , 2024
Eastern Railway Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। वही अब बात करें उस खबर की तो बता दे की पूर्वी रेलवे (Eastern Railway Recruitment) ने ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती पहल में लेवल 1, […]
Eastern Railway Recrcuitment 2024

अन्य खबरें

Breaking News

Please add widgets in Off Canvas Sidebar