दुबई में फंसे भारतीयों के लिए राहत, स्पाइसजेट चलाएगा स्पेशल फ्लाइट्स, जानिए कब और कहाँ से मिलेंगी उड़ानें
वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी देशों में फंसे हजारों भारतीयों के लिए राहत की खबर सामने आई है। हालात बिगड़ने के बाद कई उड़ानें रद्द हो गई थीं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। ऐसे में अब स्पाइसजेट ने UAE से भारत के लिए विशेष उड़ानें चलाने का फैसला किया है, जिससे लोगों को जल्द घर लौटने का मौका मिल सकता है।
UAE से भारत के लिए SpiceJet की 9 विशेष उड़ानें
एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने जानकारी दी है कि 15 और 16 मार्च को UAE से भारत के लिए कुल 9 विशेष उड़ानें (SpiceJet special flights UAE to India) संचालित की जाएंगी। इन उड़ानों का मकसद उन भारतीय नागरिकों को वापस लाना है जो मौजूदा हालात के कारण खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि 15 मार्च को फुजैरा से भारत के लिए तीन विशेष उड़ानें चलाई जाएंगी। इनमें से दो उड़ानें फुजैरा से नई दिल्ली पहुंचेंगी, जबकि एक उड़ान मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके अलावा दुबई से पुणे के लिए भी एक विशेष उड़ान संचालित की जा रही है। इन उड़ानों से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि कई एयरलाइंस ने अपनी नियमित सेवाओं में बदलाव किया है।
| फ्लाइट नंबर | प्रस्थान (Departure) | आगमन (Arrival) |
|---|---|---|
| 6E 0022 | AMS | BOM |
| 6E 1462 | DXB | DEL |
| 6E 0021 | BOM | AMS |
| 6E 1464 | DXB | DEL |
| 6E 0001 | BOM | LHR |
| 6E 0077 | BOM | JED |
| 6E 0002 | LHR | BOM |
| 6E 0078 | JED | BOM |
| 6E 0031 | BOM | MAN |
| 6E 0061 | BOM | JED |
| 6E 0032 | MAN | BOM |
| 6E 0091 | BOM | JED |
| 6E 0033 | DEL | MAN |
| 6E 0062 | JED | BOM |
| 6E 0034 | MAN | DEL |
| 6E 1904 | ATH | BOM |
| 6E 0065 | CCU | JED |
| 6E 1903 | BOM | ATH |
| 6E 1902 | ATH | DEL |
| 6E 0063 | DEL | JED |
| 6E 1901 | DEL | ATH |
| 6E 0064 | CCU | DEL |
| 6E 1402 | AUH | BOM |
| 6E 0067 | HYD | CCU |
| 6E 1401 | BOM | AUH |
| 6E 0068 | JED | HYD |
| 6E 1406 | AUH | DEL |
| 6E 1267 | BOM | MCT |
| 6E 1405 | DEL | AUH |
| 6E 1268 | MCT | BOM |
| 6E 1455 | BOM | DXB |
| 6E 1271 | COK | MCT |
| 6E 1451 | BOM | DXB |
| 6E 1272 | MCT | COK |
| 6E 1453 | BOM | DXB |
| 6E 0059 | BOM | MED |
| 6E 1456 | DXB | BOM |
| 6E 0060 | MED | BOM |
| 6E 1452 | DXB | BOM |
| 6E 0073 | BOM | RUH |
| 6E 1454 | DXB | BOM |
| 6E 0074 | RUH | BOM |
| 6E 1461 | DEL | DXB |
| 6E 0071 | DEL | RUH |
| 6E 1463 | DEL | DXB |
| 6E 0072 | RUH | DEL |
| 6E 0017 | BOM | IST |
| 6E 0018 | IST | BOM |
नोट: सभी उड़ानें वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों और लागू नियमों के अनुसार संचालित होंगी।
16 मार्च को भी जारी रहेंगी अतिरिक्त उड़ानें
स्पाइसजेट ने यह भी बताया कि 16 मार्च को फुजैरा से भारत के लिए चार और विशेष उड़ानें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही दुबई से भारत के लिए एक और उड़ान संचालित करने की योजना है। एयरलाइन के मुताबिक,
इन सभी उड़ानों को सुचारु रूप से चलाने के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी यात्रा सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।
हालांकि एयरलाइन ने यह भी संकेत दिया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए उड़ानों के संचालन में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी संभव है।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, फारस की खाड़ी में तैनात हुए भारतीय नौसेना के युद्धपोत
बता दें कि इससे पहले 4 मार्च को भी स्पाइसजेट ने UAE से भारत के लिए आठ विशेष उड़ानें संचालित की थीं, ताकि फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा सके।
वहीं दूसरी ओर वेस्ट एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। इंडिगो और एयर इंडिया ने भी हालात को देखते हुए कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है। इंडिगो ने रविवार को जारी बयान में कहा कि,
मिडिल ईस्ट में बदलते हालात के कारण दुबई में उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है, जिससे कई फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है।
उधर एयर इंडिया ने भी जानकारी दी कि यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के बाद 15 मार्च को कई उड़ानों को सीमित करना पड़ा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए तय सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
Following instructions from UAE Airport Authorities, Air India and Air India Express are compelled to further curtail their ad‑hoc operations for 15 March 2026.
All Air India Express flights planned for the day to and from Abu Dhabi, Ras Al Khaimah and Sharjah…
— Air India (@airindia) March 15, 2026
हालांकि दिल्ली और दुबई के बीच एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित की जाएगी। एयरलाइन ने यात्रियों को विकल्प दिया है कि वे अपनी टिकट को बिना अतिरिक्त शुल्क के आगे की तारीख में रीबुक कर सकते हैं या फिर पूरा रिफंड ले सकते हैं।
फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई के बाद वेस्ट एशिया का माहौल अचानक काफी तनावपूर्ण हो गया। बता दें कि 28 फरवरी को दोनों देशों ने ईरान पर बड़े हमले किए, जिसमें ईरान के कई शीर्ष नेता और अधिकारी मारे गए। इसके बाद इलाके में हालात और ज्यादा खराब हो गए।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग में बिगड़े हालात, अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत
जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजराइल और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई देशों में हमले किए। बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, इराक, कतर, सऊदी अरब और जॉर्डन जैसे देशों में भी इसका असर देखा गया। बढ़ते तनाव को देखते हुए कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदियां लगा दी हैं, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन भी प्रभावित होने लगा है।
