महाशिवरात्रि से पहले सूर्य-राहु का बड़ा संयोग, साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की खुल सकती है किस्मत
Surya Rahu Yuti 2026: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। जहां एक ओर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, वहीं उससे ठीक दो दिन पहले 13 फरवरी को सूर्य और राहु की दुर्लभ युति बनने जा रही है। हालाकी राहु को पाप ग्रह माना जाता है, लेकिन इस बार सूर्य के प्रभाव में राहु कुछ राशियों के लिए राहत और लाभ लेकर आ सकता है। यह युति शनि की राशि कुंभ में बन रही है, जिससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या झेल रहे लोगों को बड़ा फायदा मिलने के संकेत हैं।
सूर्य राहु युति 2026 का ज्योतिषीय महत्व
सूर्य राहु युति 2026 का निर्माण 13 फरवरी को उस समय होगा, जब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पहले से राहु विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि को शनि की राशि माना जाता है, इसलिए इस युति का सीधा असर शनि से प्रभावित राशियों पर पड़ना स्वाभाविक है। हालाकी राहु को आमतौर पर भ्रम, अचानक बदलाव और अस्थिरता का कारक माना जाता है, लेकिन जब वह सूर्य जैसे तेजस्वी ग्रह के साथ युति बनाता है, तो कई बार इसके परिणाम सकारात्मक भी देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि बन रहा है शिव कृपा का दुर्लभ योग, जानिए सही तारीख, पूजा विधि, साधना और खास उपाय
ये ग्रह संयोग महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक पर्व के आसपास बन रहा है, जिससे इसके प्रभाव और अधिक मजबूत माने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक मजबूती मिल सकती है, करियर में अटकी स्थितियां सुधर सकती हैं और लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानियों से भी राहत मिलने की संभावना है।
किन राशियों के लिए लाभकारी होगी सूर्य-राहु की युति?
बता दें कि सूर्य और राहु की बनने वाली यह खास युति मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के जातक इस समय शनि की साढ़ेसाती के शुरुआती दौर से गुजर रहे हैं और हालाकी पिछले कुछ समय से जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन सूर्य और राहु की बनने वाली युति आपके लिए राहत लेकर आ सकती है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी, खर्चों पर नियंत्रण बनेगा और पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापार से जुड़े जातक लंबे समय से चल रहे नुकसान से बाहर निकलने की ओर बढ़ेंगे। करियर में आ रही रुकावटें अब कम होने लगेंगी और हालात आपके पक्ष में जाते नजर आएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर इस समय शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है, लेकिन सूर्य-राहु की बनने वाली युति आपके लिए राहत भरी साबित हो सकती है। बता दें कि इस दौरान आर्थिक मामलों में संतुलन बेहतर होगा और आय व खर्च के बीच सही तालमेल बनता नजर आएगा। फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी और कर्ज का दबाव भी धीरे-धीरे कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें: 6 फरवरी से सूर्य का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का वरदान
हालाकी बीते समय में तनाव ज्यादा रहा हो, लेकिन अब नया काम शुरू करने या किसी योजना में पैसा लगाने का मन बन सकता है। गौरतलब है कि संपत्ति या कीमती वस्तुओं में निवेश के योग भी बन रहे हैं, साथ ही मानसिक थकान और चिंता से भी राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
धनु राशि
बता दें कि धनु राशि के जातक इस समय शनि की ढैय्या के प्रभाव में जरूर हैं, लेकिन सूर्य और राहु की बनने वाली युति इनके लिए राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। इस दौरान आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं और बचत बढ़ाने में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। गौरतलब है कि पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने के संकेत भी दिख रहे हैं।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बनेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है। हालाकी करियर को लेकर जो असमंजस और उलझन बनी हुई थी, वह अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रह युति बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस समय आपकी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है और अब हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आते नजर आ सकते हैं। बता दें कि सूर्य और राहु की यह युति आर्थिक मामलों में आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं, जिससे रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
परिवार में पैसों को लेकर जो तनाव लंबे समय से बना हुआ था, वह भी खत्म हो सकता है। इस दौरान आर्थिक तंगी महसूस नहीं होगी और रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी होती दिखेंगी। हालाकी सबसे राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे मानसिक सुकून बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि 300 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें आपकी राशि के लिए क्या हैं शुभ संकेत
महाशिवरात्रि और ग्रह योग का विशेष संयोग
महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक पर्व के आसपास बनने वाले ग्रह योगों को विशेष फलदायी माना जाता है। सूर्य-राहु की यह युति न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक और पारिवारिक स्तर पर भी राहत दे सकती है। हालांकि हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए अंतिम परिणाम व्यक्तिगत ग्रह स्थिति पर निर्भर करेगा।
कुल मिलाकर, सूर्य-राहु युति 2026 कई राशियों के लिए राहत और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रही है, खासकर उनके लिए जो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से गुजर रहे हैं। हालांकि किसी भी बड़े फैसले से पहले व्यक्तिगत कुंडली का ध्यान रखना जरूरी है।
