इस महाशिवरात्रि 300 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें आपकी राशि के लिए क्या हैं शुभ संकेत

Mahashivratri 2026 Rashifal and Shubh Yog
1 min read

Mahashivratri 2026 Rashifal: इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी, 2026 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में मनाई जाएगी। खास बात है की इस बार महाशिवरात्रि पर करीब 300 साल बाद दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहा है जो कुछ राशि के लिए बेहद फलदायक साबित होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कीन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर।

महाशिवरात्रि 2026 का ज्योतिषीय महत्व

इस बार महाशिवरात्रि पर एकसाथ 8 शुभ योग बन रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बनने के साथ-साथ व्यतिपात योग, वरियान योग और ध्रुव योग भी रहेंगे। खास बात है की सूर्य-बुध कुंभ राशि में बुधादित्य राजयोग बनाएंगे, जबकि शुक्र-बुध लक्ष्मी नारायण राजयोग और सूर्य-शुक्र शुक्रादित्य राजयोग बनेंगे।

ये भी पढ़ें: 6 फरवरी से सूर्य का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का वरदान

Mahashivratri 2026 Rashifal: कीन राशियों के लिए बन रहे विशेष शुभ योग

महाशिवरात्रि इस बार श्रवण नक्षत्र में पड़ रही है, जो भगवान शिव का प्रिय नक्षत्र माना जाता है। गौरतलब है की यह संयोग धार्मिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टिकोण से विशेष फलदायक है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह 2026 का महाशिवरात्रि नई उन्नति और अवसर लेकर आएगी। करियर-कारोबार में गति बढ़ेगी और आर्थिक समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां कम होंगी और शत्रुओं पर विजय हासिल करने के योग बनेंगे। आपकी रणनीतियां इस समय बेहद कारगर सिद्ध हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 2 फरवरी से हो रहा फाल्गुन माह का शुरुआत, जानिए होली, महाशिवरात्रि, चातुर्मास और विवाह मुहूर्त

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए 2026 की महाशिवरात्रि नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है। नया काम, दुकान, फैक्ट्री या कोई व्यवसाय खोलने के लिए समय अनुकूल है। भगवान शिव की कृपा से नए कार्यों का शुभारंभ संभव है। व्यापार से जुड़े लोग विस्तार और मुनाफे के अवसर पाएंगे।

लंबे समय से रुकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही, आपके मन की कोई पुरानी इच्छा भी पूरी होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि 2026 करियर में खुशखबरी लेकर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। अपनी क्रिएटिविटी के दम पर आप ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चे कम होंगे और बचत में वृद्धि संभव है।

ये भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि बन रहा है शिव कृपा का दुर्लभ योग, जानिए सही तारीख, पूजा विधि, साधना और खास उपाय

सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

हालाकि मेष, कन्या और वृश्चिक राशियों को महाशिवरात्रि के विशेष योग का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, लेकिन अन्य राशियों के लिए भी यह दिन शुभ फलदायक रहेगा। नए अवसर, आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भगवान शिव की उपासना और साधना से सभी जातकों को सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →